उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

फैजुल्लागंज में जलभराव पर राजनाथ सिंह चिंतित, राहत कार्य के लिए पहुंचे नीरज सिंह

लखनऊ। गोमती नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण फैजुल्लागंज एवं दाऊदनगर क्षेत्र में उत्पन्न जलभराव की स्थिति को लेकर रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने चिंता व्यक्त की है। प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने और राहत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं।

राजनाथ सिंह के निर्देश के क्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. नीरज बोरा, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, रक्षा मंत्री के विशेष कार्याधिकारी केपी सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्कर शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता फैजुल्लागंज, दाऊदनगर, मामा कॉलोनी, गोमती विहार एवं अयोध्या पुरी कॉलोनी पहुंचे।

भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते हुए स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान जरूरतमंद परिवारों तक भोजन, तिरपाल, बाल्टी, मग, पीने का पानी, राशन किट, लाई, आलू एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाई गई। साथ ही प्रशासन के सहयोग से प्रभावित लोगों को आवश्यकतानुसार सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था भी की जा रही है।

डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि गोमती नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुटा है। प्रभावित परिवारों तक आवश्यक खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी सहायता पहुंचाई जा रही है। भाजपा कार्यकर्ता सेवा और संवेदना की भावना के साथ प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राहत कार्य में जुटे हैं। किसी भी नागरिक को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और आवश्यकता के अनुसार तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि मुश्किल की घड़ी में अपनों के साथ खड़ा होना ही सच्ची सेवा है। जनता का दुःख अपना दुःख समझकर संकट की हर घड़ी में उनके साथ खड़ा रहना ही जनसेवा का वास्तविक अर्थ है।

इस अवसर पर स्थानीय मंडल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की कि बाढ़ प्रभावित सभी परिवारों को शीघ्र राहत मिले और जनजीवन जल्द सामान्य हो। सेवा, संवेदना और समर्पण—यही हमारा संकल्प है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button