समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी कांति सिंह एवं लखनऊ खंड शिक्षक चुनाव के प्रत्याशी सुशील कुमार पटेल ने लखनऊ में अपना नामांकन दाखिल किया

लखनऊ : लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी कांति सिंह एवं लखनऊ खंड शिक्षक चुनाव के प्रत्याशी सुशील कुमार पटेल ने जिला/ महानगर के पदाधिकारियों ने संयुक्त कार्यक्रम बड़ी धूम- धाम के साथ कमिश्नर ऑफिस के कार्यालय लखनऊ में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के पहले समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय 6- लाजपत राय भवन, कैसरबाग लखनऊ पर भारी संख्या में वरिष्ठ नेताओं एवं जिले के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने साथियों के साथ एकत्रित हुए।
इस मौके पर लखनऊ खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सपा प्रत्याशी कांति सिंह एवं लखनऊ खण्ड शिक्षक चुनाव के प्रत्याशी सुशील कुमार पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी द्वारा मुझ पर भरोसा करके एमएलसी चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी घोषित किया है, जिसके लिए मैं श्री अखिलेश यादव जी का धन्यवाद देता हूं। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जय सिंह जंयत ने अपने संबोधन में कहा की पार्टी प्रत्याशी कांति सिंह जी की जीत सुनिश्चित करने के लिए ब्लॉक वार मतदाताओं के साथ बैठक कर विचारों के आदान प्रदान का कार्यक्रम तय किया जा चुका है। पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप जा चुकी ।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव जगदीप सिंह यादव, मोहनलालगंज के सांसद आर के चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष सी एल वर्मा, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, पूर्व मंत्री राम सिंह राणा पूर्व एमएलसी सुनील सिंह साजन, पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजपाल कश्यप, पूर्व विधायक राजेंद्र यादव, गोमती यादव, अम्बीश सिंह पुष्कर, महानगर के नगर अध्यक्ष फ।कीर सिद्दीकी, जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान, वरिष्ठ नेता सागर यादव, हरिशंकर यादव,भारत यादव, जिला उपाध्यक्ष टी वी सिंह, अनिल पासी, बचान सिंह यादव, रमेश सिंह रवि, जिला कोषाध्यक्ष इश्तियाक अहमद, अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष अंजनी प्रकाश यादव, जिला महासचिव जैदी, उपाध्यक्ष नंद किशोर यादव, विधानसभा अध्यक्ष उमा शंकर वर्मा, चंद्रशेखर यादव, अजय कुमार रावत, सोनीश मौर्य आदि तमाम पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।



