उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अवकाश प्राप्त सभी श्रमजीवी पत्रकारों को आयुष्मान योजना में शामिल करने की मांग

लखनऊ । यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ने 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी श्रेणी के अवकाश प्राप्त पत्रकारों और उनके परिवारों को आयुष्मान योजना में शामिल किए जाने की मांग की है । अभी तक यह लाभ केवल मान्यता प्राप्त पत्रकारों को ही मिल रहा है।

यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उनके अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद को दिया । ज्ञापन में मांग की गई है की अवकाश ग्रहण कर चुके ऐसे पत्रकार जिनकी एक निश्चित अवधि तक मान्यता रही है उन्हें अवकाश ग्रहण करने के बाद भी योजना में शामिल किया जाए। इसके अलावा ऐसे अन्य श्रमजीवी पत्रकार जिनके पास ईपीएफओ का पेंशन पेमेंट ऑर्डर (पी पी ओ) हो उन्हें भी योजना में स्थान दिया जाए । अन्य श्रमजीवी पत्रकारों के लिए अलग से नियमावली बनाई जाए।
प्रतिनिधिमंडल में यूनियन के प्रादेशिक महामंत्री देवराज सिंह, लखनऊ मंडल के अध्यक्ष शिवशरन सिंह, अविनाश शुक्ला, शिव विजय सिंह , टी एन मिश्रा, डीपी शुक्ला, अनिल सैनी शामिल थे।
अपर मुख्य सचिव को यूनियन के महोबा में आयोजित प्रादेशिक प्रतिनिधि सम्मेलन में पत्रकारों को पेंशन , पी जी आई सुविधा के सरलीकरण , सस्ती दर पर आवास एवं प्लॉट आवंटन, पत्रकार सुरक्षा कानून और प्रेस मान्यता समिति के गठन की मांग संबंधी प्रस्ताव भी दिए गए।
यूनियन के प्रादेशिक अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी ने मान्यता प्राप्त पत्रकारों को आयुष्मान योजना में शामिल किए जाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि भारत सरकार 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को आयुष्मान योजना का लाभ दे रही है। ऐसे में यदि 60 वर्ष से अधिक आयु के अवकाश प्राप्त पत्रकारों को योजना में शामिल किया जाता है तो उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा प्रदेश बन जाएगा ।
मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री संजय प्रसाद ने प्रतिनिधिमंडल की मांग पर गंभीरता पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button