उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

कोलकाता–आलम नगर के मध्य चलेगी विशेष ट्रेन

लखनऊ : आगामी त्योहारों के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त संख्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा कोलकाता–आलम नगर के मध्य 03107/03108 विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 07-07 फेरे लगाएगी।

गाड़ी संख्या 03107 कोलकाता–आलम नगर विशेष ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को 15, 22 एवं 29 अक्टूबर तथा 05, 12, 19 एवं 26 नवंबर 2026 को कोलकाता से चलेगी। यह ट्रेन अगले दिन लखनऊ मंडल के वाराणसी स्टेशन पर 14:05/14:15 बजे, सुल्तानपुर स्टेशन पर 16:45 /16:50 बजे, उतरटिया जंक्शन पर 18:30/18:35 बजे तथा आलम नगर स्टेशन पर 19:45 बजे पहुंचेगी।
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 03108 आलम नगर–कोलकाता विशेष ट्रेन प्रत्येक शनिवार को 17, 24 एवं 31 अक्टूबर तथा 07, 14, 21 एवं 28 नवंबर 2026 को आलम नगर से चलेगी। यह ट्रेन आलम नगर से 01:45 बजे प्रस्थान कर उतरटिया जंक्शन पर 02:20/02:25 बजे, सुल्तानपुर पर 04:30/04:35 बजे तथा वाराणसी जं. पर 07:20 /07:25 बजे रहेगी l इसके बाद ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए 22:30 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
यह विशेष ट्रेन 22 कोचों से संचालित होगी, जिसमें 3rd AC के 04, स्लीपर के 10, 06 जनरल सेकंड क्लास तथा 02 एसएलआरडी कोच शामिल हैं।
रेलयात्री किसी भी सहायता के लिए RailMadad अथवा हेल्पलाइन नंबर 139 का उपयोग कर सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button