उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उतरटिया रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान

लखनऊ : उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने के लिए  29 सितंबर, 2026 को उतरटिया स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, लखनऊ  समर्थ गुप्ता के दिशा निर्देशन एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक कृष्ण कांत यादव के पर्यवेक्षण में चलाया गया।

अभियान के दौरान गाड़ी संख्या 24204 लखनऊ–वाराणसी इंटरसिटी, 14210 लखनऊ–प्रयागराज संगम इंटरसिटी, 14215 गंगा गोमती, 13037 कुंभ एक्सप्रेस, 15075 त्रिवेणी एक्सप्रेस, 15107 बनारस–लखनऊ एक्सप्रेस एवं 15120 देहरादून–बनारस जनता एक्सप्रेस में सघन टिकट जांच की गई। जांच के दौरान कुल 179 बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा के मामले पकड़े गए। जिनसे कुल ₹1,05,265 रेल राजस्व वसूल किया गया।
अभियान में वाणिज्य विभाग के 27 जांच कर्मियों, 08 आरपीएफ एवं 06 जीआरपी कर्मियों सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान वैध टिकट लेकर ही सफर करें तथा बिना टिकट अथवा अनियमित यात्रा से बचें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button