उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

गोरखपुर में तीन अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट, पुलिस ने दुराचारी घोषित कर कसा शिकंजा

उरुवा बाजार के दो और रामगढ़ताल के एक अपराधी पर कार्रवाई

गोरखपुर : अपराधियों पर शिकंजा कसने और उनकी गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में पुलिस ने तीन अपराधियों को दुराचारी घोषित करते हुए उनके आपराधिक इतिहास के अनुरूप ‘ख’ प्रकार की हिस्ट्रीशीट खोली है। कार्रवाई के दायरे में थाना उरुवा बाजार के दो और रामगढ़ताल थाने का एक अपराधी शामिल है। पुलिस की इस कार्रवाई से संबंधित थाना क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों पर निगरानी और सख्त करने का संकेत मिला है।

पुलिस के अनुसार, उरुवा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम साई बुजुर्ग निवासी कन्हैया पाण्डेय पुत्र विभूति पाण्डेय की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। उसके विरुद्ध बांसगांव, बड़हलगंज, उरुवा बाजार और हरपुरबुदहट थानों में चोरी, चोरी का माल रखने, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button