उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

ABVP की यह जीत सिद्ध करती है कि जब युवा राष्ट्र के साथ खड़ा होता है, तो देश की कोई ताकत उसे गुमराह नहीं कर सकती : हर्ष मल्होत्रा

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष  हर्ष मल्होत्रा ने कहा है की दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2026 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ऐतिहासिक जीत, दिल्ली के छात्रों के राष्ट्रवादी संकल्प की जीत है।

यह जीत केवल 3 पदों की जीत नहीं है। यह उन ताकतों की हार है जो कैंपस को राजनीति का अखाड़ा बनाकर युवाओं को Gen Z का नाम देकर उनको गुमराह करना चाहती थीं। ये वो लोग थे जो युवाओं के हाथ में किताब की जगह नफरत का झंडा देना चाहते थे। जो देश की एकता को तोड़कर, टुकड़े-टुकड़े गैंग का एजेंडा DU के हॉस्टलों तक लाना चाहते थे।

आज DU के छात्र-छात्राओं ने साफ संदेश दे दिया है कि दिल्ली का युवा अब झूठे वादों और विदेशी फंडिंग वाली राजनीति को नकारता है।

आज का युवा जागरूक है और वो जानता है कि देश का भविष्य राष्ट्रवाद, राष्ट्र निर्माण और शिक्षा में है, न कि अराजकता और हिंसा में।

ABVP की यह जीत प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” के विजन पर छात्रों की मुहर है। यह जीत उन माताओं-बहनों की जीत है जो चाहती हैं कि उनका बेटा-बेटी कैंपस में सुरक्षित पढ़े। यह जीत “छात्र शक्ति – राष्ट्र शक्ति” के मंत्र की जीत है।

दिल्ली भाजपा ABVP के सभी जीते हुए पदाधिकारियों को हृदय से बधाई देती है। हमें विश्वास है कि ABVP के कार्यकर्ता DU में शिक्षा, संस्कार और सेवा के नए आयाम स्थापित करेंगे।

ABVP की यह जीत सिद्ध करती है कि जब युवा राष्ट्र के साथ खड़ा होता है, तो देश की कोई ताकत उसे गुमराह नहीं कर सकती।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button