उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

‘आए हैं गौरी गणेश आज मोरे अंगना में….’

लखनऊ । पल्टन छावनी सेक्टर – “ए” सीतापुर रोड योजना कालोनी में सात दिवसीय श्रीगणेश उत्सव धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया जा रहा है। उत्सव के पांचवें दिन शुक्रवार को “रिद्धि सिद्धि के दाता तुम हो गणपति…”, “तुमको मैं कैसे मनाऊं गजानन…,” “घर में पधारो गजानन जी, मेरे घर में पधारो…”, “लडुआ सा गोल मटोल, हमारे गौरा का लाला…” जैसे भजनों से बप्पा का दरबार गूंज उठा। महिलाओं ने “मेरा विघ्न हरो गणपति…”, “आए हैं गौरी गणेश आज मोरे अंगना में…”, “आओ आओ पधारो गणराज जी…”, “जय हो गजानन तुम्हारी, करते हो मूषक की सवारी…”, “आओ गौरी के लाल मेरे गरीबखाने में…” सहित अन्य भजनों को प्रस्तुत कर माहौल भक्तिमय कर दिया। इस मौके पर कृष्णावती, गीता कुशवाहा, कीर्ति कुशवाहा, किरण पाल, सपना शुक्ला, रश्मि श्रीवास्तव, आराधना, सोना, सुंदरी, शिखा, शालू पाल, सुनीता, कंचन, सुधा, पूजा, संध्या सहित काफी संख्या में भक्त मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button