उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री , पूर्व सांसद फैजाबाद की धर्मपत्नी वीना खत्री का निधन, परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे उ.प्र. कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय

लखनऊ । पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री , पूर्व सांसद फैजाबाद की धर्मपत्नी वीना खत्री जी के बीमारी के चलते मैक्स हास्पिटल लखनऊ में आज हुए आकस्मिक निधन पर उ.प्र. कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असह्य दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की है।
श्रीमती वीना खत्री के निधन का दुःखद समाचार मिलने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तुरन्त मैक्स हास्पिटल पहुंचे एवं उनके पुत्र अंकुर खत्री से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की एवं सांत्वना दी।


