उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ मंडल में वृहद कर्मचारी सम्पर्क शिविर का आयोजन

लखनऊ : उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में आज दिनांक 14 सितम्बर .2026 को वृहद कर्मचारी सम्पर्क शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य कार्यरत एवं सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों की समस्याओं एवं परिवादों को सुनकर उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना था।
शिविर में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती अरिमा भट्टनागर की अध्यक्षता में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों के परिवादों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। इस दौरान प्राप्त कुल 142 मामलों में से 21मामलों का तत्काल समाधान किया गया, जबकि शेष 121 मामलों के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती अरिमा भट्टनागर ने सभी संबंधित मामलों के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान रेलवे प्रशासन की प्राथमिकता है।
वृहद कर्मचारी सम्पर्क शिविर के माध्यम से कार्यरत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिला। इस प्रकार के शिविर कर्मचारी कल्याण को सुदृढ़ करने तथा कर्मचारियों एवं प्रशासन के मध्य बेहतर संवाद स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button