उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के अगस्त में 5.79 लाख वाहन बिके, बिक्री 8 फीसदी बढ़ी

लखनऊ : होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने अगस्त 2026 में कुल 5.79 लाख यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो अगस्त 2025 में बेची गई 5.34 लाख यूनिट्स की तुलना में साल-दर-साल 8 फीसदी अधिक है।

अगस्त 2026 में घरेलू बिक्री 5.17 लाख यूनिट्स रही, जो अगस्त 2025 में बेची गई 4.81 लाख यूनिट्स से 8 फीसदी ज़्यादा है। अगस्त 2026 में एक्सपोर्ट 0.61 लाख यूनिट्स रहा, जो अगस्त 2025 में एक्सपोर्ट की गई 0.53 लाख यूनिट्स की तुलना में 15 फीसदी ज़्यादा है। वित्त वर्ष 2026-27 के पहले पांच महीनों में एचएमएसआई ने कुल 27.33 लाख यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो बीते वित्त वर्ष के अप्रैल-अगस्त के दौरान बेची गई 24.25 लाख यूनिट्स से 13 फीसदी ज़्यादा है। अप्रैल-अगस्त 2026 के दौरान घरेलू बिक्री 24.07 लाख यूनिट्स रही, जो अप्रैल-अगस्त 2025 के दौरान बेची गई 21.76 लाख यूनिट्स की तुलना में 11 फीसदी ज़्यादा है। अप्रैल-अगस्त 2026 के दौरान एक्सपोर्ट 3.26 लाख यूनिट्स रहा, जो अप्रैल-अगस्त 2025 के दौरान एक्सपोर्ट की गई 2.49 लाख यूनिट्स से 31 फीसदी ज़्यादा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button