उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उ.प्र. माशिसं जनपद लखनऊ के पदाधिकारियों की आपात बैठक महत्वपूर्ण निर्णय

सिटिजन चार्टर को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जारी पत्र  30 जुलाई, 2026 में शिक्षक सम्मान को ध्यान में रखते हुए उपयुक्त संशोधन किया जाए

लखनऊ : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद लखनऊ के पदाधिकारियों की बैठक एक अगस्त, 2026 को संगठन के जनपदीय कार्यालय “उदयाचल” (क्वींस कॉलेज कैंपस) वालाकदर रोड लखनऊ में जिलाध्यक्ष  अनिल शर्मा की अध्यक्षता एवं संगठन के प्रादेशिक उपाध्यक्ष/प्रवक्ता एवं जिला संरक्षक डा. आर.पी. मिश्र के निर्देशन में आहूत की गई।

संगठन के प्रादेशिक उपाध्यक्ष/प्रवक्ता डा आर पी मिश्र ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षको और संगठन के खिलाफ बोलने वालो को माफ नहीं किया जायेगा बैठक को प्रदेशीय मंत्री डा आर के त्रिवेदी,  विश्वजीत सिंह, आलोक पाठक,डा मीता श्रीवास्तव,  विनीत तिवारी, मनोज कुमार पाण्डेय,  सुमित अजाय दास,  उपेन्द्र नाथ मिश्र आदि ने बैठक को सम्बोधित किया और जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया.

बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ के निर्गत पत्र दिनांक 30 जुलाई, 2026 के पत्र पर विचार विमर्श कर निर्णय लिया गया कि जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ को पत्र लिखकर मांग की जाए वह अपना संशोधित पत्र जारी करें और अपने कार्यालय में सिटिजन चार्टर को प्रभावी ढंग से लागू करें। बैठक का संचालन जिला मंत्री  महेश चंद्र ने किया।
बैठक के अंत में लक्ष्मी भगवती गर्ल्स इंटर कॉलेज की शिक्षिका रचना गुप्ता जो बहुत लंबे समय से कैंसर पीड़ित थी उनके दिवंगत होने पर गहरा शोक संवेदना व्यक्त की गई और सभी ने दो मिनट का मोन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की कि प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति दे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button