गुप्त नवरात्र नौमी पर सनातन धर्म मंदिर संत नगर, ईस्ट आफ कैलाश में माता रानी के गुणगान के साथ श्री श्याम संकीर्तन सम्पन्न हुआ
कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा भी सम्मिलित हुए

नई दिल्ली : श्री सनातन धर्म मंदिर संत नगर, ईस्ट आफ कैलाश में आज गुप्त नवरात्र की नौमी पर श्री श्याम अखाड़ा परिवार के माध्यम से माता के गुणगान एवं श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन हुआ।
दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर के परिवार की ओर से संयोजितषभजनांजली कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा भी सम्मिलित हुए और सभी को पारम्परिक संकीर्तन शैली जीवित रखने के लिए बधाई दी।
हर्ष मल्होत्रा एवं योगेश गर्ग का श्री सनातन धर्म सभा संत नगर की ओर से महामंत्री बी.डी. जैन एवं अन्य पदाधिकारियों रवि शर्मा, इन्द्र सहगल, रतन झा, बोबी बतरा, सुमित गुप्ता एवं महिला मंडल सदस्यों ने स्वागत अभिनंदन कर स्मृति चिन्ह भेंट किया।
श्री श्याम अखाड़ा परिवार एवं योगेश गर्ग के भजनों विशेषकर “कोई क्या कहेगा यह सोचना नही मेरा बाबा ही जवाब देगा डोलना नही” ने सभी श्याम भक्तों को प्रफुल्लित कर दिया।
-m



