कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री आवास पर किया गया प्रदर्शन लोकतंत्र का अपमान ::हर्ष मल्होत्रा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा कल देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी के सरकारी आवास पर किया गया प्रदर्शन अत्यंत निंदनीय, दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का अपमान एवं उल्लंघन है।
श्री मल्होत्रा ने कहा है कि पिछले 3 दिन से जो आराजकता देखी जा रही है वह छात्र आंदोलन नही है, असल में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, कम्युनिस्ट, समाजवादी पार्टी के बीच युवा आंदोलन भड़काने की चल रही चेष्टा का कुपरिणाम है।
प्रधानमंत्री का पद 140 करोड़ देशवासियों का सम्मान है। उस पद और उस आवास को घेरकर कांग्रेस ने सिर्फ PM का नहीं, बल्कि देश की जनता का अपमान किया है।
सत्ता से बेदखल होने की हताशा में कांग्रेस अब सड़क पर उतरकर अराजकता फैलाना चाहती है। भ्रष्टाचार, घोटालों और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस को जनता ने 3 बार नकार दिया तो अब वो संसद और सड़क दोनों में हंगामा करके देश का माहौल खराब कर रही है।
दिल्ली भाजपा विपक्षी कांग्रेस के इस कृत्य की कड़ी निंदा करती है और मांग करती है कि कांग्रेस पार्टी देश और प्रधानमंत्री जी से सार्वजनिक माफी मांगे।
हम भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील करते हैं कि वे शांति और अनुशासन के साथ कांग्रेस, “आप”, कम्युनिस्ट एवं अन्य विपक्षी दलों की इस ओछी राजनीति का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दें।
देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित हाथों में है और 2047 तक विकसित भारत बनकर रहेगा।



