उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

कहानी से मिली सीख, सूझबूझ ही सच्ची ताकत

लखनऊ एससीआर। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित ‘जागो री जागो’ अनौपचारिक शिक्षण केन्द्र में शनिवार को बच्चों के लिए प्रेरक कहानी सत्र का आयोजन किया गया। लोक संस्कृति शोध संस्थान की मासिक श्रृंखला दादी-नानी की कहानी जीतेश की ज़ुबानी के अंतर्गत स्टोरीमैन जीतेश श्रीवास्तव ने बच्चों को नाई और सरपंच की प्रेरक कहानी सुनाई। इस अवसर पर बच्चों में कापी और पेंसिल भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मनोरंजक खेलों तथा कठिन वाक्यों के उच्चारण अभ्यास से हुआ। कहानी सुनाने के दौरान जीतेश श्रीवास्तव ने कहा कि मुसीबत के समय डरने या घबराने के बजाय धैर्य और सूझबूझ से समस्या से बाहर निकलने का रास्ता तलाशना चाहिए। उन्होंने बच्चों से कहानी से जुड़े प्रश्न भी पूछे जिनका बच्चों ने उत्साहपूर्वक उत्तर दिया। इस अवसर पर श्रीमती अर्चना गुप्ता ने जिसने सूरज-चाँद बनाया कविता का सस्वर पाठ किया। बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ कविता को दोहराया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी खुशीराम वर्मा, लोक संस्कृति शोध संस्थान की संरक्षक आभा शुक्ला, सचिव डा. सुधा द्विवेदी, डा. एस.के.गोपाल, केन्द्र के व्यवस्थापक चन्द्रप्रकाश वर्मा, श्रीमती शोभा तथा सना सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button