उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जिला बिजनौर में संगठन विस्तार का कार्य तेज़ी से जारी

बिजनौर : भारतीय किसान जागरूक युवा संगठन के संगठन विस्तार अभियान के अंतर्गत  तहसील नगीना, जनपद बिजनौर में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

बैठक में संगठन की नीतियों, उद्देश्यों एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से जिला बिजनौर कार्यकारिणी में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।

इस अवसर पर यह भी निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही नियुक्त किए गए पदाधिकारियों के नियुक्ति पत्र, संगठन के बैनर एवं झंडे तैयार कर वितरित किए जाएंगे, ताकि संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button