उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पाकिस्तान में गुरुद्वारा तोड़े जाना निंदनीय है और उस पर पंजाब की केजरीवाल-मान सरकार की चुप्पी उनकी सिख मर्यादा विरोधी होने का एक और सबूत : हर्ष मल्होत्रा

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष  हर्ष मल्होत्रा ने विगत 24-25 जून की रात में पाकिस्तान में फरूखाबाद में एक हैरिटेज श्री गुरू सिंह सभा गुरुद्वारे को तोड़े जाने की कड़ी निंदा की है और कहा है की यह कोई एकाकी घटना नही है, पाकिस्तान में इसी तरह सिख, हिन्दू, ईसाई अल्पसंख्यकों और उनके धर्म स्थलों पर हमले होना सामान्य बात है।

श्री मल्होत्रा ने कहा है कि प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार लगातार सिखों एवं अन्य अल्पसंख्यक समुदायों को सुरक्षा का भाव देने के लिए काम कर रही है तो वहीं पाकिस्तान की सरकार अल्पसंख्यकों को अतिवादियों के भरोसे छोड़े हुए है और उसी के साथ पाकिस्तान लगातार आतंकवाद की शरणस्थली बनी हुई है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि पाकिस्तान में श्री सिंह सभा गुरुद्वारे को तोड़े जाने के एक सप्ताह बाद भी पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार की उस पर चुप्पी देशवासियों को स्तब्ध करती है और निंदनीय है।

श्री मल्होत्रा ने कहा है की पंजाब के मुख्य मंत्री सरदार भगवंत मान स्वंय सिख मर्यादाओं के हनन के दोषी हैं और श्री अकाल तख्त साहब ने उन्हे सिख पंथ विरोधी घोषित किया हुआ और ऐसे में सरदार भगवंत मान एवं अरविंद केजरीवाल की पाकिस्तान में गुरुद्वारा तोड़े जाने पर चुप्पी उनके सिख मर्यादा विरोधी होने का एक और सबूत है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button