उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिला

वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को अग्निशमन विभाग, एलडीए एवं आवास विकास परिषद द्वारा बड़े पैमाने पर नोटिस देने एवं चस्पा किए जाने का मामला 

लखनऊ : अलीगंज के अग्निकांड के बाद राजधानी के व्यापारियों को अग्निशमन विभाग, आवास विकास परिषद एवं लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा बड़े पैमाने पर नोटिसे दिए जाने एवं प्रतिष्ठानों पर चस्पा किए जाने के विषय पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में बुधवार को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से उनके निवास पर प्रातः मिला. प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा , ज्ञापन में उन्होंने कहा लखनऊ विकास प्राधिकारण के अधिकारियों के अनुसार राजधानी में केवल 6% प्रतिशत भवन के ही मानचित्र स्वीकृत है, ऐसे में यदि 94% भवनो पर सीलिंग एवं ध्वस्तिकरण की करवाई होती है तो निश्चित रूप से बड़ी अव्यवस्था हो जायेगी एवं हजारो लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट आ जाएगा जिससे लाखों लोग प्रभावित होंगे उन्होंने सुरक्षा के उपायो पर जोर दिया.

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो इसके लिए सभी को सामूहिक, व्यवहारिक एवं दीर्घकालिक प्रयास करने होंगे.
उन्होंने कहा प्रत्येक भवन में अग्नि एव अन्य आपदाओं से सुरक्षा के लिए आदर्श व्यापार मंडल भी व्यापरियों को जागरूक कर रहा है.
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने व्यापरियों के प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा.

प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के साथ नगर महामंत्री संजय त्रिवेदी, नगर महामंत्री मोहित कपूर शामिल थे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button