राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे रालोद संसदीय बोर्ड के सदस्य मनोनीत

लखनऊ : राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे की सांगठनिक क्षमताओं और लोकप्रियता पर भरोसा जताते हुए उन्हें राष्ट्रीय लोकदल संसदीय बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया है। अनिल दुबे को पार्टी के इस सर्वोच्च नीति-निर्धारक मंडल में स्थान मिलने पर उत्तर प्रदेश रालोद के समस्त प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है।श्नि
अनिल दुबे पूर्वांचल, मध्य उत्तर प्रदेश (मध्यांचल) और बुंदेलखंड के क्षेत्रों में जनता और कार्यकर्ताओं के बीच एक अत्यंत लोकप्रिय और कर्मठ नेता के रूप में जाने जाते हैं। प्रदेश पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि श्री दुबे के संसदीय बोर्ड में शामिल होने से इन सभी क्षेत्रों में पार्टी संगठन को अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों में रालोद एक नई ताकत के साथ उभरेगा। प्रदेश पदाधिकारियों ने इस गौरवपूर्ण मनोनयन पर संयुक्त रूप से श्री अनिल दुबे को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जमीनी नेताओं को उच्च स्तर पर जिम्मेदारी देने से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है।बधाई देने वाले प्रमुख पदाधिकारियों में वसीम हैदर, आदित्य विक्रम सिंह, रजनीकांत मिश्रा, विश्वेशनाथ मिश्रा, बी एल प्रेमी, चौधरी भूपाल सिंह, मनोज सिंह चौहान, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, चंद्रकांत अवस्थी, अंकुर सक्सेना, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र पटेल, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश पाल धनगर, छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अमन पाण्डेय, प्रमोद शुक्ला, अफसर अली, सम्राट चौहान, चौधरी राम सिंह पटेल, पी.के. पाठक, सत्यप्रकाश तिवारी, अजय पांडेय, सहित समस्त क्षेत्रीय अध्यक्ष, विंगों के अध्यक्ष और जिला स्तर के प्रमुख नेता शामिल रहे, जिन्होंने श्री दुबे के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।



