उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अनमोल इंडस्ट्रीज, ग्रेटर नोएडा में दूसरे दिन भी कर्मचारियों का काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध जारी

ग्रेटर नोएडा : मैसर्स अनमोल इंडस्ट्रीज लिमिटेड, प्लाट नंबर 38 A एंड F, उद्योग विहार, ग्रेटर नोएडा के कर्मचारियों ने आज दूसरे दिन भी उत्पादन कार्य करते हुए काली पट्टी बांधकर अपना शांतिपूर्ण विरोध जारी रखा।

अनमोल इंडस्ट्रीज इम्पलाईज यूनियन, गौतमबुद्ध नगर, सम्बद्ध – सीटू, रजि. नं० 9927 द्वारा कारखाना प्रबंधक को दिनांक 24-06-2026 को दी गई सूचना के अनुसार, यह विरोध दिनांक 29.06.2026 को संस्थान के मुख्य द्वार पर गेट मीटिंग के उपरांत प्रारंभ किया गया था।

यूनियन का कहना है कि श्रमिकों की समस्याओं/मांगों का मांग-पत्र यूनियन द्वारा संस्थान प्रबंधन को दिनांक 31.12.2025 को प्रस्तुत किया गया था। इस पर संस्थान स्तर पर वार्ता तो की गई, परंतु अभी तक कोई सम्मानजनक समझौता सम्पन्न नहीं किया गया है।

साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा घोषित माह अप्रैल-2026 के महंगाई भत्ते का भुगतान भी कर्मचारियों को नहीं किया गया है।

यूनियन ने आरोप लगाया है कि उक्त मांगों से ध्यान हटाने के उद्देश्य से प्रबंधन द्वारा उकसावेपूर्ण कार्यवाही करते हुए अकुशल श्रमिक से अर्धकुशल का और अर्धकुशल श्रमिक से कुशल श्रमिक का कार्य कराया जा रहा है, जिससे कारखाने में एफिशिएंसी, ब्रोकन, लेमिनेट वेस्टेज का नुकसान हो रहा है और सेफ्टी का भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

कर्मचारियों का स्पष्ट कहना है कि जब तक यूनियन के मांग-पत्र पर सम्मानजनक समझौता नहीं होता तथा सरकार द्वारा घोषित अप्रैल 2026 के महंगाई भत्ते का लाभ कर्मचारियों को नहीं मिलता, तब तक यह काली पट्टी बांधकर विरोध जारी रहेगा।

यूनियन ने कहा है कि यदि संस्थान स्तर पर प्रबंधन द्वारा सकारात्मक वार्ता कर सम्मानजनक समाधान निकाला जाता है, तो उसका स्वागत किया जाएगा। अन्यथा मामले को आगे लेबर कमिश्नर के समक्ष उठाया जाएगा।

शांतिपूर्ण चल रहे इस विरोध के दौरान यदि श्रम अशान्ति उत्पन्न होती है, तो उसकी पूर्ण जवाबदेही प्रबंधन की होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button