उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्थान पर रिक्त हुए पदों के विरुद्ध 20 पात्र कार्यरत कर्मचारियों को तत्काल पदोन्नति आदेश प्रदान किए गए

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक  गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में मंडल कार्मिक अधिकारी  सुभाष चन्द्रा द्वारा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, लखनऊ स्थित बहुउद्देशीय हॉल में समापक भुगतान कार्यक्रम के अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्थान पर रिक्त हुए पदों के विरुद्ध 20 पात्र कार्यरत कर्मचारियों को तत्काल पदोन्नति आदेश प्रदान किए गए। रेलवे कर्मचारियों ने शीघ्र पदोन्नति का लाभ मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान 42 रेल कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई। मंडल कार्मिक अधिकारी द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समापक भुगतान संबंधी प्रपत्र एवं सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर सेवानिवृत्त रेलकर्मियों के रेलवे के प्रति समर्पण, निष्ठा एवं अतुलनीय योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया तथा उनके स्वस्थ, दीर्घ एवं सुखद जीवन की कामना की गई।
इस अवसर पर सहायक मंडल वित्त प्रबंधक, सहायक मण्डल कार्मिक अधिकारी तृतीय एवं चतुर्थ तथा मंडल के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button