उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

गोमतीनगर स्टेशन पर अनधिकृत वेंडिंग के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, पुष्पक व कामाख्या एक्सप्रेस से 840 अवैध पानी की बोतलें जब्त

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अरिजीत सिंह के निर्देशन में, सहायक वाणिज्य प्रबंधक  मुकेश कुमार एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक  ओंकार नाथ वर्मा द्वारा अनधिकृत वेंडिंग के विरुद्ध गोमतीनगर – कानपुर खंड पर औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान ट्रेन संख्या 12533 पुष्पक एक्सप्रेस की पैंट्री कार की जांच की गई। जिसमें 480 अवैध पानी की बोतलें तथा ट्रेन संख्या 15078 गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस में जॉच के दौरान 360 अवैध पानी की बोतलें ज़ब्त की गयी।

पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल द्वारा यात्रियों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत कुल 840 अवैध पानी की बोतलें जब्द की गयी। रेलवे प्रशासन ने यात्री स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसे अनैतिक तत्वों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने का संकल्प लिया है। यात्रीगण भी अधोमानक खाद्य वस्तुओं एवं अनधिकृत विक्रेताओं से सावधान रहें। रेलवे का यह अभियान यात्री सेवा को और अधिक विश्वसनीय एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button