उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर ‘पर्यावरण निगरानी तंत्र’ स्थापित

गोरखपुर । पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार सं0 01 पर ‘पर्यावरण निगरानी तंत्र’ स्थापित किया है, जिसमें लगे (6×4 feet) डिजिटल प्रदर्शन पट पर निम्न मानकों की अद्यतन जानकारी यात्रियों को 24×7 मिल रही हैः

वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI): हवा कितनी स्वच्छ या प्रदूषित है।
* गैसीय प्रदूषक: कार्बन मोनोऑक्साइड (CO), कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂), नाइट्रोजन डाइऑक्साइड (NO₂), सल्फर डाइऑक्साइड (SO₂) का स्तर।
* पार्टिकुलेट मैटर: PM2.5 और PM10 कणों की मात्रा।
* मौसमीय आंकड़े: वास्तविक समय का तापमान और आर्द्रता।

मण्डल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल ने कहा, “इस अत्याधुनिक प्रणाली से स्टेशन परिसर में यात्रियों, रेल कर्मचारियों तथा आमजन को पर्यावरण की अद्यतन स्थिति की सटीक जानकारी मिलेगी जिससे वह स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक हो सकेंगे।”

लखनऊ मण्डल द्वारा की गयी इस पहल से यात्रियों में काफी हर्ष है। गोरखपुर में सभी महत्वपूर्ण मानक पर्यावरणीय अनुकूल हैं। इससे आमजन एवं पर्यटको की प्रदूषित शहरों की अपेक्षा ‘नाथ नगरी गोरखपुर’ आना पहली पसंद बन रही है।

इसके अलावा लखनऊ मण्डल द्वारा तीन अन्य स्थानों पर शीघ्र ही ‘पर्यावरण निगरानी तंत्र’ लगाए जाऐंगें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button