समाज के सभी वर्गों के लोग भाजपा नेता नरेश चौधरी के निमित्त श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री नरेश चौधरी जिनका आकस्मिक निधन 19 जून को हुआ था आज उनके निमित्त श्रद्धांजलि सभा का आयोजन तालकटोरा स्टेडियम में हुआ जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के हजारों लोग सम्मिलित हुए।
श्रद्धांजलि सभा मे पधारे गणमान्य जनों एवं सभी परिजनों, मित्रों, राजनीतिक साथियों ने श्री नरेश चौधरी की पत्नी श्रीमती मंजू चहल, छोटे भाई एवं एन.डी.एम.सी. उपाध्यक्ष श्री कुलजीत सिंह चहल, पुत्र एवं भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री श्री रोहित चहल, श्री शेखर चहल और श्री राजगुरू चहल के प्रति संवेदना प्रकट की।
कथा वाचक अजय भाई ने भजनांजली अर्पित की। 360 गांव पंचायत अध्यक्ष श्री सुरेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में दिल्ली के पालम, नांगल, नजफगढ़, बादली, शाहपुर जाट आदि गांवों के आलावा चहल परिवार के पारम्परिक घर क्षेत्र चांदनी महल के लोगों की ओर से परिजनों को पगड़ी भेंट की गई।
भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के राष्ट्रीय सह प्रमुख विजय , भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट आलोक कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, राजस्थान के मुख्य मंत्री श्री भजनलाल शर्मा, दिल्ली की मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता, केन्द्रीय राज्य मंत्री डा. जितेन्द्र सिंह, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, आर.एस.एस. दिल्ली से अनिल गुप्ता एवं दयानंद , बाल्मीकि मंदिर से संत विद्यार्थि महाराज, रामलीला महासंघ से अर्जुन कुमार, सांसद मनोज तिवारी, प्रवीन खंडेलवाल, बांसुरी स्वराज, स्वाति मालीवाल, मदन कौशिक, तेजवीर , जयप्रकाश एवं सुरेंद्र नागर, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, आशीष सूद, रविन्द्र इंद्राज सिंह, दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही, दिल्ली जलबोर्ड उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय, भाजपा के राष्ट्रीय एस.सी. मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मण आर्या, पूर्व केन्द्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन एवं रमेश पोखरियाल, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री महेन्द्र पांडे, एन.डी.एम.सी. सदस्य दिनेश प्रताप सिंह, सरीता तोमर एवं अनिल , कांग्रेस नेता जयप्रकाश अग्रवाल, “आप” नेता अनिल झा, 360 गांव पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सोलंकी और दिल्ली के अनेक विधायक, पार्षद, प्रदेश एवं जिलों के पदाधिकारी सम्मिलित हुए।
श्रद्धांजलि सभा में बी.एल. सतोष, भजनलाल शर्मा, रेखा गुप्ता, हर्ष मल्होत्रा सहित अनेक नेताओं ने मंच से बोलकर श्रद्धासुमन अर्पित किये तो मंच संचालन कर रहे भाजपा नेता राजीव बब्बर ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केन्द्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गड़करी एवं उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू से प्राप्त संवेदना संदेश पढ़े।



