ओ.बी.सी. मोर्चा के पूर्वी दिल्ली कार्यकर्ताओं ने राज्य सभा सांसद चुने जाने पर डा. अल्का गुर्जर का अभिनंदन किया
दिल्ली में सत्ता आने के बाद हमारी भूमिका दोगुनी हो गई है क्योंकि विकसित भारत के साथ साथ विकसित दिल्ली की जिम्मेदारी भी हमारे पास है : डा. अल्का गुर्जर

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा की सह प्रभारी डा. अल्का गुर्जर के राज्य सभा सदस्य चुने जाने पर आज दिल्ली भाजपा के ओ.बी.सी. मोर्चा के पूर्वी दिल्ली कार्यकर्ताओं ने ओ.बी.सी. मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्री सुनील यादव की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में डा. अल्का गुर्जर का अभिनंदन किया।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा एवं सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित ओ.बी.सी. मोर्चा कार्यकर्ताओं और शाहदरा जिला भाजपा पदधिकारियों को सम्बोधित करते हुए डा. अल्का गुर्जर द्वारा विगत 4 साल में दिल्ली भाजपा को दिये सफल संगठात्मक मार्गदर्शन के लिए आभार प्रकट किया।
पूर्वी एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली के ओ.बी.सी. कार्यकर्ताओं की ओर से डा. अल्का गुर्जर का भव्य अभिनंदन पूर्व विधायक श्री नसीब सिंह के साथ 360 गांव पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सोलंकी, राम खिलाड़ी यादव, डा. यू.के. चौधरी, मनीष चौधरी, लोकेश नम्बरदार, अमित यादव, तापसी प्रधान, आकाश जेलदार, श्याम कुमार, हिमांशु यादव, श्री वरूण सैनी, विकास यादव, मनोज चौधरी, श्री गौरव डोडा, सोमपाल पांचाल, मोहित नागर एवं डा. पुष्पेंद्र राठौर, मयूर विहार जिलाध्यक्ष विजेन्द्र धामा, शाहदरा जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक गाबा और महिला मोर्चा अध्यक्ष ॠचा पांडे ने किया।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने अपने सम्बोधन में कहा की डा. अल्का गुर्जर ने विगत लगभग 4 वर्ष में दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओं को भलीभांति समझा है और अभिभावक की तरह दिल्ली भाजपा संगठन को मजबूत किया है और प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा एवं डा. अल्का गुर्जर की मेहनत से दिल्ली में ओ.बी.सी. वर्ग भी हमारे परम्परागत वोट बैंक में जुड़ा है।
सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि आजादी के बाद इतिहास में पहला अवसर है कि गुर्जर समाज से चार सांसद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओबीसी समाज के लिए कई ऐसे काम किये हैं जो समाज को एक नेतृत्व देता है और आज विधानसभा से लेकर लोकसभा तक ओबीसी समाज के उपर भरोसा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जब पिछली बार दिल्ली में भाजपा 8 विधायक के साथ विधानसभा में पहुँचे तो मैं अकेला पिछड़े वर्ग से था लेकिन पार्टी ने मुझे नेता विपक्ष बनाने का काम किया। आज दिल्ली की जनता गौरवान्वित हो रही हैं क्योंकि दिल्ली के पास आज श्री हर्ष मल्होत्रा जैसा नेता है जिसके पास नियत और काम करने की नीति दोनों है।
डॉक्टर अलका गुर्जर ने कहा कि मैं ओबीसी समाज के साथ साथ दिल्ली संगठन को बहुत धन्यवाद देती हूँ क्योंकि दिल्ली में संगठन बहुत मजबूत रहा है। भाजपा एकलौती ऐसी पार्टी है जहाँ हर एक कार्यकर्ता का अभिनंदन है क्योंकि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जो विकसित भारत का संकल्प लिया है उसमें हर एक कार्यकर्ता का योगदान है। खासकर दिल्ली कि एक दोहरी अहम भूमिका होनी है क्योंकि विकसित भारत के साथ साथ विकसित दिल्ली की जिम्मेदारी भी हमारे पास है।
डॉक्टर अलका गुर्जर ने कहा कि 27 साल बाद मिली दिल्ली में सरकार के बाद हमारी जिम्मेदारियों में दोगुना इजाफा हुआ है। जिस कार्यकर्ता भाव से हमने सरकार बनाई है उसी भाव से अब हमें सरकार की योजनाओं को भी जन जन तक पहुँचाना है।
उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज ने आजादी के बाद अपने अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष किया है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज को ना सिर्फ उनका अधिकार दिलाया है बल्कि समाज के मुख्यधारा से जोड़ने का भी काम किया है।
दिल्ली भाजपा ओ.बी.सी. मोर्चा अध्यक्ष सुनील यादव ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में कहा डा. अल्का गुर्जर दिल्ली भाजपा के सभी ओ.बी.सी. कार्यकर्ताओं की बड़ी बहन समान है और उनके द्वारा दिल्ली एवं राजस्थान में किए संगठात्मक कार्य के परिणामस्वरूप प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने डा. अल्का गुर्जर को राज्यसभा की सदस्यता देकर पूरे ओ.बी.सी. समाज का सम्मान किया है।



