उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मां का आंचल सूना,पिता का कंधा झुका,अब और नहीं ड्रग्स फ्री यूपी हमारा संकल्प : ज्योति बाबा

कानपुर । ड्रग्स कोई शौक नहीं है स्लो प्वाइजन है जो आज कूल दिखता है वह कल कफन बन जाता है 35 साल में लाखों परिवार देखें, जिस घर में नशा घुसा उस घर से हंसी हमेशा के लिए चली गई,अब वक्त पछताने का नहीं प्रहार का है उपरोक्त बात सोसाइटी योग ज्योति इंडिया के तत्वावधान में ज्योति बाबा के नशा मुक्ति परिवार आंदोलन थीम पर अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस की पूर्व संध्या पर आयु हॉस्पिटल सनीगवा रोड कानपुर में आयोजित संगोष्ठी विषय -हमारा संकल्प ड्रग्स फ्री उत्तर प्रदेश पर अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान के प्रमुख,एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डधारी योग गुरु ज्योति बाबा ने कहीं, श्री श्री ज्योति बाबा ने आगे कहा कि यूपी में नशे का सालाना अवैध कारोबार 28000 करोड़ का है यह पैसा आतंक,हथियार,मानव तस्करी में लगता है यानी आपका बेटा जो ₹200 की पुड़िया का नशा खरीदता है वह कहीं ना कहीं एक बम बनाने में मदद कर रहा है।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीयूष रंजन सनातनी ने कहा कि एनसीआरबी 2025 के आंकड़ों के अनुसार नशे की हालत में 81 प्रतिशत घरेलू हिंसा और 67% यौन अपराध होते हैं बाप बेटे को,पति-पत्नी को,भाई-बहन को पहचानना बंद कर देता है। एक नशेड़ी औसतन पांच जिंदगियां बर्बाद करता है 25 करोड़ का यूपी 28000 करोड़ का ड्रग्स अब हम सबके संकल्प की बारी है।

मुख्य कार्यक्रम संयोजक डॉ आर सी शर्मा ने कहा कि हुक्काबार से हरिद्वार तक युवा बहका,अब यूपी को नशा मुक्त करना हमारा संकल्प है हुक्काबार कलचर और स्लिमिंग पिल्स के नाम पर लड़कियों को फसाया जा रहा है। पिछले 5 साल में यूपी में 14 से 21 साल की लड़कियों में नशे की लत 340 प्रतिशत बढ़ी है नशे में लड़की सिर्फ शरीर नहीं अपनी कोख,कैरियर और कल का भारत खो देती है।

क्रांतिकारी युवा साथी पवन कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि एक सिगरेट 7 मिनट जिंदगी घटाती है एक गुटखा मुंह का कैंसर 15 गुना बढ़ाता है एम्स लखनऊ के अनुसार यूपी में रोज 240 लोग सिर्फ तंबाकू,गुटखा से मरते हैं।
कैंसर के इलाज में 50 लाख का खर्च आने के कारण एक नशेड़ी बीमार बनाकर पूरे परिवार को कर्ज में भी डुबो देता है।
डॉ अतुल कुमार मिश्रा एवं नवनीत उत्तम ने कहा कि हीरोइन,कोकीन,एमडीएमए जैसे ड्रग्स 7 सेकंड में दिमाग के डोपामिन सेंटर पर कब्जा कर लेते हैं पहला नशा मजा देता है दूसरा मजबूरी बन जाता है और एनसीआरबी 2024 की रिपोर्ट के अनुसार 92% युवा सिर्फ दोस्तों के कहने पर पहली बार ट्राई करते हैं पर तीसरी बार तक गुलाम बन जाते हैं।
संगोष्ठी का संचालन सुदीप यादव संयोजन नंदन श्रीवास्तव व धन्यवाद पिंकी गौड ने दिया अंत में श्री श्री ज्योति बाबा ने सभी को नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प भी कराया।
अन्य प्रमुख भाग लेने वाले सर्वश्री अभिषेक यादव,सुश्री गीता,संजय कुमार, सुरेश सिंह यादव,अंकित शर्मा,प्रतिमा शर्मा इत्यादि थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button