नगर रक्षा व विश्व कल्याण के लिए मन्दिर हनुमान गढ़ी (श्री सनातन धर्मसभा) के प्रांगण में हुआ संकल्पित महायज्ञ
जग धामेश्वर के महामृत्युञ्जय पृष्ण पर त्रिशूल की स्थापना 26 जून 2026 प्रातः काल होगी

गंजडुण्डवारा (कासगंज) शूकर क्षेत्र के नगरवासियों/शिव भक्तों द्वारा विश्व के समस्त प्राणियों में सद्भावना जागरण/जगत कल्याण तथा विशेष नगर रक्षा यज्ञ के रूप में नगरवासियों के दैहिक दैविक भौतिक तापों की शान्ति हेतु एक त्रिशूल शिव को भेंट के अंतर्गत मन्दिर हनुमान गढ़ी (श्री सनातन धर्मसभा) के प्रांगण में नगरवासियों एवं शिवभक्तों द्वारा संकल्पित कार्यक्रम 22 से 24 जून तक किया गया.

शोभा यात्रा 22 जून 2026 दिन सोमवार सायं 5 बजे से निकाली गयी. रुद्राभिषेक एवं त्रिशूल पूजन 23, 24 जून 2026 प्रातः काल किया गया. रुद्र यज्ञ 23, 24 जून 2026 सायं 5 बजे से तथा

शिव कथा रात्रि 8 बजे से हुई. 25 जून को पूर्णाहुति/महाप्रसाद वितरण किया गया. इस विशेष आयोजन के तीसरे दिन दशहरे की पावन सुबह पर 51 दंपतियों ने पार्थिव शिवलिंग का विधि-विधान से पूजन व अभिषेक किया। जग धामेश्वर के महामृत्युञ्जय पृष्ण पर त्रिशूल की स्थापना 26 जून 2026 प्रातः काल होगी. वृंदावन से पधारे मुख्य वक्ता आचार्य अवधेश वशिष्ठ ने कथा के दौरान भगवान शिव को त्रिशूल अर्पित करने के आध्यात्मिक महत्व को समझाया.कार्यक्रम के मुख्य संकल्पकर्ता आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि इस अनुष्ठान की प्रेरणा उन्हें एक संत के माध्यम से मिली थी। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से भगवान शिव को समर्पित कार्य है, जिसमें किसी एक व्यक्ति को प्रधानता न देकर पूरे नगर को सहभागी बनाया गया है।

मंगलवार शाम मंदिर परिसर में आयोजित भव्य ‘नगर रक्षा यज्ञ’ में श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं और विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की।
विशिष्ट उपस्थिति आचार्य पं. शुभम भट्ट महामृत्युंजय मन्दिर के प्रधान पुजारी जागेश्वर धाम (उत्तराखण्ड) की रही.
इस दौरान मंदिर अध्यक्ष संजीव गुप्ता, संकल्प मंत्री हरिओम गुप्ता, प्रफुल जैन, डॉलर गुप्ता, स्कंद गुप्ता, गौरव गुप्ता, अमित चंद्र, अंबुज गुप्ता, ऋषि अग्रवाल, रूबल गुप्ता, संजय गुप्ता, राजेश शर्मा, अनुग्रह गुप्ता, सुनील लल्ला, प्रदीप गुप्ता, शैलेश अग्रवाल सहित पूर्व सभासद हरिओम, सभासद रवि गुप्ता, जितेंद्र सिंह कविराज और नगर के अनेक गणमान्य नागरिक व श्रद्धालु उपस्थित रहे।




