विश्व योग दिवस पर स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना लखनऊ ने गोमती नदी स्वच्छता अभियान चलाया

लखनऊ : विश्व योग दिवस पर स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना लखनऊ ने गोमती नदी स्वच्छता अभियान में गोमती नदी से लगभग 30 कुंतल कचरा निकालने के बाद बाद गोमती नदी तट पर विधिवत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम को संपन्न किया । नगर निगम लखनऊ जोन 3 के द्वारा योग दिवस मनाने के लिए सभी व्यवस्थाएं की गईं। योग इंस्ट्रक्टर मिस किरण ने लगभग 45 मिनट तक योग की विभिन्न मुद्राओं को संपन्न कराया।
संयोजक रणजीत सिंह के नेतृत्व में प्रातः 5:30 बजे हनुमान सेतु निकट झूले लाल पार्क गोमती नदी तट पर गोमती नदी स्वच्छता अभियान आरंभ हुआ। स्वयं सेवक प्रीति जैन, अर्चना सिंह शगुन तिवारी, शक्ति तिवारी , शगुन दुबे उदय सिंह विष्णु तिवारी , विवेक जोशी, महेंद्र प्रताप सिंह कमल दुबे वीरेंद्र जोशी ,कमलेश चौधरी रिंकू सिंह परवेश यादव , अजय जोशी ,पवन ,रामकुमार वाल्मीकि, आनंद वर्मा ललित कश्यप,मनोज सिंह शैलेन्द्र सिन्हा, अनुग्रह सिंह, पंकज तिवारी मुकेश चौरसिया, सुमित कश्यप, महेंद्र कश्यप ,सोनू कश्यप, जे पी गुप्ता, परमेश जोशी, अंशुल बंसल, शिव सोनी, सुनील पटेल संकल्प शर्मा नैतिक साहू अखिल वर्मा राजेश जोशी ,इत्यादि सभी ने स्वच्छता अभियान के बाद विश्व योग दिवस के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया ।बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।



