उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मनोरंजन शटलर्स नामक एक सशक्त एवं प्रतिभाशाली बैडमिंटन टीम का गठन

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के मंडल रेल प्रबंधक  गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी  राजेश गुप्ता के निर्देशन में ऐशबाग मनोरंजन केन्द्र में संचालित विभिन्न रचनात्मक एवं खेल गतिविधियों के क्रम में बैडमिंटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘मनोरंजन शटलर्स’ नामक एक सशक्त एवं प्रतिभाशाली बैडमिंटन टीम का गठन किया गया है। इस टीम के सभी खिलाड़ी रेलवे आश्रित हैं।

मनोरंजन केन्द्र कर्मचारियों व उनके परिवारों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास हेतु निरंतर प्रगति कर रहा है। पिछले कई महीनों से नियमित अभ्यास, अनुशासित प्रशिक्षण एवं अथक प्रयासों के फलस्वरूप बैडमिंटन टीम के प्रशिक्षक  हेमंत ने खिलाड़ियों के कौशल निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मनोरंजन केन्द्र, ऐशबाग भविष्य में भी खेल, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन करता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग जुड़कर अपनी प्रतिभा निखार सकें एवं स्वस्थ व सकारात्मक वातावरण का लाभ उठा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button