उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल की लखनऊ क्षेत्र के प्रसिद्ध लोकेशन पर शूट की गयी बॉलीवुड फिल्मों का संकलन बादशाहनगर, ऐशबाग, लखनऊ सिटी एवं डालीगंज स्टेशनों पर प्रारम्भ

लखनऊ । लखनऊ शहर हमेशा से ही फिल्म निर्माताओं के शूटिंग के लिए पसंदीदा स्थान रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल की नवीन पहल के अन्तर्गत लखनऊ क्षेत्र के प्रसिद्ध लोकेशन पर शूट की गयी विभिन्न बॉलीवुड फिल्मों का 3 घंटे का संकलन तैयार कर लखनऊ परिक्षेत्र में बादशाहनगर, ऐशबाग, लखनऊ सिटी एवं डालीगंज स्टेशनों पर प्रारम्भ कर दिया है।
इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कहा कि इससे यात्रियों एवं आमजन को मनोरंजन के साथ-साथ लखनऊ क्षेत्र में विभिन्न लोकेशन में शूट की गयी फिल्मों की जानकारियॉ प्राप्त होंगी तथा उससे उनका लखनऊ की संस्कृति से जुड़ाव भी बढ़ेगा।
एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित की जा रही कुछ प्रसिद्ध फिल्मों में मुख्यतः शतरंज के खिलाड़ी, उमराव जान, गदरः एक प्रेम कथा, तनु वेड्स मनु, बंटी और बबली, जॉली एलएलबी 2, रेड 2 आदि प्रमुख है।



