उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

वियतनामी मास्टर्स भारतीय प्रशिक्षकों को देंगे विशेष प्रशिक्षण

लखनऊ । वोवीनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा वर्ल्ड वोवीनाम फेडरेशन (WVVF) के तत्वावधान में आज “मास्टर्स नेशनल टेक्निकल ट्रेनिंग कैंप” का शुभारंभ सदस्य परिषद मुकेश शर्मा, पवन सिंह चौहान कुलपति अजय तनेजा, एसोसिएशन राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण गर्ग महासचिव शंकर महाबले द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ ख्वाजा मोइनुद्दीन भाषा विश्वविद्यालय इंडोर हाल में किया गया। इस अवसर पर सभी ने वियतनामी मार्शल आर्ट के जन्मदाता नयूगन लाक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और स्मरण किया।

वोवीनाम एसोसियेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण गर्ग ने बताया कि ओलंपिक काउंसिल ऑफ़ एशिया से मान्यता प्राप्त वोवीनाम मार्शल आर्ट के 6 दिवसीय आयोजन में भारत के विभिन्न 21 राज्यों से वरिष्ठ खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं तकनीकी अधिकारी खेल की उच्च तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

कैंप में वियतनाम से वर्ल्ड वोवीनाम फेडरेशन के टेक्निकल कमेटी के डायरेक्टर मास्टर Huynh Khac Nguyen तथा टेक्निकल कमेटी के कोच मास्टर Pham Chi Thinh प्रतिभागियों को आत्मरक्षा तकनीक, प्रतियोगिता नियम एवं रेफरी प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

कंबोडिया में नवंबर माह में आयोजित एशियाई चैंपियनशिप की तैयारीयों को दृष्टिगत रखते हुए खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीकी जानकारी एवं आधुनिक प्रशिक्षण पद्धतियों से अवगत कराया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button