उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जंग की तपिश में जनता की जेब काट रही है सरकार : सुनील सिंह

लखनऊ : लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश में जंग और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों की तपिश के बीच सरकार जनता की जेब पर लगातार डाका डाल रही है। एक ओर आम आदमी महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ते बिजली बिलों से त्रस्त है, दूसरी ओर सरकार जनता के टैक्स के पैसे से अपने प्रचार और छवि चमकाने में लगी हुई है।
सुनील सिंह ने कहा कि जब जनता हर वस्तु पर टैक्स दे रही है, तब सरकार को जवाब देना चाहिए कि जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा अस्पतालों, स्कूलों, किसानों और युवाओं पर खर्च हो रहा है या फिर बड़े-बड़े विज्ञापनों और प्रचार अभियानों पर? देश का युवा रोजगार मांग रहा है, किसान अपनी फसल का उचित दाम मांग रहा है, लेकिन सरकार प्रचार के शोर में जनता की आवाज दबाने का काम कर रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हर संकट को राजनीतिक अवसर में बदलने का प्रयास करती है। जनता के सामने राष्ट्रवाद का परदा खड़ा कर महंगाई, पेपर लीक, बेरोजगारी, बिजली दरों में बढ़ोतरी और किसानों की बदहाली जैसे मुद्दों को पीछे धकेला जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button