उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय, लखनऊ, पूर्वोत्तर रेलवे को मिला 5S प्रमाण पत्र

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय को कार्यस्थल प्रबंधन और संगठन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त 5S प्रमाणीकरण से सम्मानित किया गया है। यह कार्यस्थलों को व्यवस्थित, स्वच्छ और कुशल बनाने की एक जापानी पद्धति (Sort, Set in Order, Shine, Standardize, Sustain) है, जिसका मुख्य उद्देश्य कार्यक्षमता बढ़ाना, समय बचाना और अनुपयोगी सामग्री को कम करना है।
इस उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल ने कहा की 5S प्रणाली अपनाने से न केवल हमारी कार्यक्षमता और स्पष्टता में सुधार हुआ है, साथ ही हमारे रेलकर्मियों के लिए एक अधिक सकारात्मक व तनाव-मुक्त कार्य वातावरण तैयार हुआ है।



