उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम को  दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय नागरिक संगठनों के साथ 7568 बूथों एवं विभिन्न स्थानों पर सुना

नई दिल्ली  : प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम के 134वें संस्करण को आज दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय नागरिक संगठनों के साथ लगभग 7568 बूथों एवं विभिन्न स्थानों पर सुना।

दिल्ली में “मन की बात” कार्यक्रम आयोजन टोली के संयोजक  राजन तिवारी के अनुसार आज नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श हर्ष मल्होत्रा ने केशवपुरम जिले के प्रशिक्षण शिविर में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ “मन की बात” कार्यक्रम सुना।

मुख्यमंत्री  रेखा गुप्ता ने वरिष्ठ विधायक  सतीश उपाध्याय द्वारा मालवीय नगर विधानसभा में आयोजित विकास कार्यों के उद्घाटनों एवं समीक्षा बैठक में नई दिल्ली से सांसद  बांसुरी स्वराज की गरिमापूर्ण उपस्थिती में स्थानीय आर.डब्लू.ए. और भाजपा पदाधिकारियों के साथ खेल गांव मार्ग स्थित एन.सी.यू.आई. ओडिटोरियम में “मन की बात” कार्यक्रम सुना।

दिल्ली भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा ने सांसद  प्रवीन खंडेलवाल की उपस्थिती में चाँदनी चौक जिले के प्रशिक्षण शिविर सत्र को सम्बोधित करने के बाद वहीं जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ प्रधान मंत्री के “मन की बात” कार्यक्रम को सुना।

सांसद  मनोज तिवारी ने आज सोनिया बिहार में स्थानीय लोगों के साथ “मन की बात” कार्यक्रम को सुना।

सांसद  रामवीर सिंह बिधूड़ी एवं प्रदेश महामंत्री  विष्णु मित्तल ने भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में “मन की बात” कार्यक्रम को सुना।

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम को सुनने के बाद  हर्ष मल्होत्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के ऐसे राष्ट्रीय नेता है जो देश की जनता से सीधा संवाद करते हैं। देश में होने वाली छोटी घटनाओं के साथ ही उन्होंने देश की प्रतिभा को पहचानने और उसके बारे में सबको बताने की एक पहल इस कार्यक्रम के माध्यम से शुरू की है।

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि गर्मी का मौसम चल रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गर्मी में बचाव के लिए लोकल उपाय की बात कही चाहे कही आम पन्ना पीने की बात हो या फिर सत्तू पीने की बात हो।

उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम एक ऐसा इवेंट बन गया है कि पहले हर व्यक्ति रविवार को रामायण का धारावाहिक दर्शन देखा करता था पर आज घर घर में अब वह हर महीने के अंतिम रविवार को “मन की बात” कार्यक्रम का इंतजार रहता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button