पं. दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत दिल्ली भाजपा के सभी 14 जिलों के प्रशिक्षण सत्र सम्पूर्ण
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने चाँदनी चौक एवं केशवपुरम जिलों में प्रशिक्षण सत्रों को सम्बोधित किया

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्येक तीन वर्ष में चलाये जाने वाले पं. दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत दिल्ली भाजपा के सभी 14 जिलों एवं 252 मंडलों के प्रशिक्षण सत्र आज सम्पूर्ण हुए।
प्रशिक्षण शिविरों के अंतिम दिन दिल्ली भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने भाजपा की *कार्य पद्धति विषय* पर चाँदनी चौक एवं केशवपुरम जिलों में अपना मार्गदर्शन वक्तव्य रखने के साथ ही आगामी जून माह में तय पार्टी कार्यक्रमों पर चर्चा की।
निवर्तमान अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने दोनो जिलों में कार्यकर्ता विकास एवं सम्भाल विषय पर तो संगठन महामंत्री पवन राणा ने चाँदनी चौक जिले के और सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने केशवपुरम जिले के समापन सत्रों को सम्बोधित कर संगठनात्मक विषयों के साथ ही तीन स्तर की सरकार के दिल्ली वालों के लिए लाभ पर चर्चा की।
मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने आज के राजनीतिक परिपेक्ष में मीडिया का महत्व एवं उपयोग पर चाँदनी चौक एवं केशवपुरम जिलों में सत्रों को सम्बोधित किया तो व्यवहारिक संवाद विषय पर चाँदनी चौक जिले में वरिष् नेता योगेश आत्रेय ने एवं केशवपुरम जिले में विधायक अशोक गोयल और सोशल मीडिया के महत्व एवं उपयोग पर सोशल मीडिया प्रमुख रोहित उपाध्याय ने दोनों जिलों को सम्बोधित किया।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल और 17 करोड़ कार्यकर्ताओं की पार्टी है इसलिए परिवार बड़ा होने के साथ ही जिम्मेदारी भी बड़ी है। बहुत सी यातनाएं सहते हुए और विषमताओं के साथ आगे बढ़ा यह दल आज 22 राज्यों में सत्ता में हैं। 1964 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने एक कार्य का दर्शन दिया उसी के परिणामस्वरूप एक कार्य पद्धति तय की गई। एक राजनीतिक दल का अपना लक्ष्य है और हमारा लक्ष्य सिर्फ सत्ता में आना नहीं बल्कि सत्ता के माध्यम से जनता की सेवा करना और साथ ही विश्व गुरु बनने के साथ ही विकसित राष्ट्र बनाने का है। इसके लिए अनुशासन और सफल कार्य पद्धति का होना जरूरी है।
भाजपा की विचारधारा राष्ट्रवादी और सकारात्मक है और उसी का कारण है कि केंद्र में तीन बार लगातार सरकार बनी है। जिस तन्मयता के साथ कार्यकता काम करता है तो वह हमारी कमाई है। जनता तक पहुंचने का माध्यम भी हमारे कार्यकर्ता ही होते हैं। इसलिए कार्यकर्ता पार्टी का आधार होता है। कार्यकताओं के गुणों का विकास ही हमारी पहचान है।
जब हम विभिन्न प्रकार की इकाइयों का गठन करते हैं। उसमें एक विधिवत रूप से हम बैठक लेते हैं। पहले को तुलना में थोड़ा सा स्वरूप बदला है। जो कार्य पद्धति लुप्त होती जा रही है उस पर एक बार फिर से विचार करने की जरूरत है। वर्चुअल बैठक का प्रचलन भी कोविड काल के बाद शुरू हुआ जो अब एक बेहतर विकल्प हो चुका है।
किसी भी विषय या अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करना कार्यशाला है लेकिन प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को वैचारिक दृष्टि से निपुण और सक्षम बनाने के लिए दिया जाता है। पार्टी की विचारधारा, उसका ध्येय, संगठन का इतिहास जानने से लेकर सरकार की उपलब्धियों और सोशल मीडिया से लेकर मीडिया के उपयोग प्रशिक्षण का हिस्सा होता है। अनुशासन और प्रशिक्षण एक दूसरे के पूरक है जो हमारी पार्टी का अभिन्न अंग है।
आज भाजपा के पास अपना कार्यालय है। यहां तक कि दिल्ली भाजपा के सभी 14 जिलों में अपना कार्यालय है। लेकिन कार्यालय सिर्फ एक बिल्डिंग नहीं बल्कि विचार, संस्कार और कार्यों का केंद्र होना चाहिए। जहां जनता के साथ संवाद और उनकी समस्या का समाधान होता है इसलिए हमें जरूरी है कि अपना कार्यालय हो जहां कोई भी एक वरिष्ठ नेता/जन प्रतिनिधि बैठे जो जनता की समस्या को सुन सके।
कार्यक्रम से कार्यकर्ता बनते हैं और भाजपा एक ऐसी पार्टी है जहां के कार्यकर्ता के पास रचनात्मक कार्य होते हैं। आज दिल्ली के अंदर 13033 बूथ है और लगभग 9500 बूथों से अधिक स्थानों पर मन की बात कार्यक्रम का सुना जाना एक बड़ी उपलब्धि है। इसी तरह से हम लगातार अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं।
हमारे कार्य पद्धति की प्रमुख विशेषताओ में से एक पंच निष्ठा पर आगे बढ़ते हैं। विचार निष्ठा यानी राष्ट्र प्रथम के विचार पर हम आगे बढ़ते है। हमारा समर्पण भाव पारिवारिक भाव और सामूहिक निर्णय से लेकर सबके साथ समन्वय बनाना हमारी कार्य पद्धति की विशेषता है। जब भी भाजपा सरकार किसी योजना को लागू करती है तो उसका लाभ समाज में रहने वाले सभी वर्गों को मिले यह सुनिश्चित किया जाता है। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसके कथनी और करनी में एकरूपता देखने को मिलती है और इसके कई उदाहरण आप सब के सामने है या तो वह श्री राम मंदिर बनाना हो, धारा 370 को हटाना हो, महिलाओं के रिजर्वेशन देने की बात हो या फिर तीन तलाक खत्म करने की बात हो।
निवर्तमान अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा की जहां कार्यकर्ता का आचरण एवं व्यवहार पारदर्शी होना चाहिए तो वहीं संगठन नेतृत्व का भी दायित्व है की वह कार्यकर्ता की सम्भाल करे, उसको उचित अवसर दे और साथ ही कार्यकर्ता के दुख सुख में सहभागी बने।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि हमारा हर कार्यकर्ता कल का नेता बन सकता है यदि वह एक 7 डी फार्मूले का पालन करे – और यह 7 डी हैं ड्रीम, डिजाइयर, डायरेक्शन, डेडीकेशन, डिटरमिनेशन, डिस्प्लिन एवं डेडलाइन के साथ काम करना।
सचदेवा ने कहा सामूहिकता का भाव मजबूत कार्यकर्ता एवं संगठन के लिए जरूरी है और तीन शब्द थैंक यू, सौरी एवं प्लीज को अपना कर हम अपने चरित्र को संवेदनशील बना सकते हैं।
अपने समापन सत्र में संगठन महामंत्री पवन राणा ने अनेक छोटे बड़े उदाहरणों के साथ कहा कि शुद्ध कार्यकर्ता निर्माण के लिए जरूरी है की हम स्वप्रशंसा एवं संगठन साथियों की निंदा से बचें। उन्होने कहा जिस प्रकार कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है संगठन का दिया कार्य पूरा करना वैसे ही कार्यकर्ता का अधिकार है अपनी शिकायत रखना पर एक सही कार्यकर्ता शिकायत की सार्वजनिक चर्चा नही करता वह केवल अपनी बात सम्बंधित अधिकारी को बता कर समाधान उन पर छोड़ देता है।
जिलाध्यक्षों अरविंद गर्ग एवं अजय खटाना की अध्यक्षता में हुए दोनों जिलों के प्रशिक्षण में क्षेत्रीय कार्यकर्ता होने के नाते मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता, चाँदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल, राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग, जिला प्रभारी जयप्रकाश, मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, सह कार्यालय मंत्री अमित गुप्ता, विधायक राजकुमार भाटिया, तिलक राम गुप्ता, कर्नैल सिंह, पूनम भारद्वाज एवं अशोक गोयल, निगम शिक्षा समिति अध्यक्ष योगेश वर्मा, निगम केशवपुरम जोन अध्यक्ष विकेश सेठी, निगमबोध प्रबंध समिति सचिव सुमन कुमार गुप्ता के आलावा सभी क्षेत्रीय पार्षद आदि सम्मलित हुए।


