उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रोहिणी वेस्ट मैट्रो स्टेशन का नाम बदलकर डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर हॉस्पिटल मैट्रो स्टेशन रखे जाने का फोरम ने स्वागत किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री को सम्मानित करेगा फोरम

नई दिल्ली : फोरम ऑफ एकेडेमिक्स फॉर सोशल जस्टिस ( शिक्षक संगठन ) ने रोहिणी वेस्ट मैट्रो स्टेशन का नाम बदलकर डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर हॉस्पिटल मैट्रो स्टेशन रखें जाने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके इस निर्णय का स्वागत किया है और कहा है कि उन्होंने यहाँ रह रहे लाखों अम्बेडकरवादियों की बहुत पुरानी माँग को स्वीकार कर उनका सम्मान किया है। फोरम ने बताया है कि रोहिणी में ही राज्य सरकार का बहुत बड़ा डॉ. अम्बेडकर हॉस्पिटल भी है।

फोरम के चेयरमैन प्रोफेसर हंसराज सुमन ने बताया है कि रोहिणी वेस्ट मैट्रो स्टेशन का नाम रखें जाने पर बहुजन समाज व रोहिणी के तमाम अम्बेडकरवादी संगठन पिछले कई सालों से केंद्र सरकार और राज्य सरकार से पत्र व्यवहार , सरकार के उच्च अधिकारियों से मिल चुके थे। उन्होंने आश्वासन दिया था कि रोहिणी में रह रहे लाखों अम्बेडकरवादियों की भावनाओं का सम्मान किया जायेगा तथा जल्द ही रोहिणी वेस्ट मैट्रो स्टेशन का नाम बदल दिया जाएगा। प्रोफेसर सुमन ने बताया है कि दिल्ली सरकार ने राजधानी भर के कई मैट्रो स्टेशन, अस्पताल और सार्वजनिक स्थानों के नाम बदलने की मंजूरी दी है, । उनका यह मानना है कि प्रमुख हस्तियों को सम्मानित करने और स्थानीय पहचान और महत्वपूर्ण सार्वजनिक व्यक्तियों से जोड़ना है ताकि शहर की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत किया जा सकें ।

उन्होंने यह भी बताया है कि इसके साथ ही रोहिणी , द्वारका जैसे स्टेशनों का नाम बदलना तय माना जा रहा है और जल्द ही कई मैट्रो स्टेशनों के नाम बदले जाएंगे। बता दे कि इन फैसलों को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गठित राज्य नामकरण प्राधिकरण ने मंजूरी दी, जिसमें शहरी विकास विभाग , डीएमआरसी और डीडीए के अधिकारी उपस्थित थे । प्रोफेसर सुमन का कहना है कि फोरम जल्द ही दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता का सार्वजनिक रूप से अभिनंदन / सम्मानित करेगा क्योंकि उन्होंने दिल्ली के लोगों में सामाजिक समरसता और समानता का भाव पैदा किया है ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button