नेहरू ने आजादी के बाद एक नये समृद्ध और समुन्नत भारत का निर्माण किया : सी. पी. राय
पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर 'कल आज और कल’ विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित

लखनऊ : देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पं जवाहर लाल नेहरू जी की पुण्यतिथि यहां उ.प्र कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री की अध्यक्षता में मनायी गयी। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विचार विभाग के तत्वावधान एवं विभाग के चेयरमैन एच.एल. दुसाध के संयोजकत्व में ‘कल आज और कल’ विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय द्वारा पं. नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। संगोष्ठी का संचालन सुरेन्द्र यादव ने किया।
उ.प्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने पं. नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। उन्होने कहा कि पं. नेहरू युग दृष्टा थे। विश्व पटल पर भारत को सशक्त बनाने के लिए उनके द्वारा जो कदम उठाये गये, उसे कोई दूर दूर तक नहीं छू सकता है। वह विश्व में सर्वमान्य नेता के तौर पर जाने जाते थे। उन्होने आजादी की बेड़ियों से मुक्त भारत में उस दौर में जिस प्रकार विश्व स्तरीय संस्थानों का निर्माण कराया और इन्फ्रास्ट्रक्चर खड़ा किया जिससे देश ने हर क्षेत्र में तरक्की के नये आयाम को छुआ। आज हमारे देश के प्रधानमंत्री हर महत्वपूर्व संस्थानों को सिर्फ बेंचने और सिर्फ बेंचने का काम कर रहे हैं एक भी संस्थान इन्होने स्थापित नहीं किया। एक काम जरूर यह कर रहे हैं कि संस्थानों का नाम बदल रहे हैं। सरदार पटेल स्टेडियम का नाम बदलकर खुद अपने नाम पर कर लिया। आम जनता की भावनाओं को छलकर सरदार पटेल की प्रतिमा के निर्माण कराये जाने को लेकर किसानों से हल का लोहा मांगा लेकिन चीन देश से प्रतिमा मंगवाकर स्थापित किया गया। इससे बड़ा किसानों की भावनाओं के साथ छलावा क्या होगा। उन्होने कहा कि महोबा में एक दलित छात्रा के साथ हुए दुःखद सामूहिक दुष्कर्म और अत्याचार की घटना पर पीड़ित परिजनों से मिलने जाने पर इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने पर सरकार के इशारे पर एआई के माध्यम से उनके शब्दों को एडिट कर प्रचारित किया गया और उनके विरूद्ध फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया लेकिन हम आम जनता की आवाज उठाते रहेंगे, पीछे नहीं हटेंगे। पं0 नेहरू के बताये रास्ते पर चलकर इस जनविरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। उन्होने इस मौके पर कांग्रेसजनों का आवाहन किया कि डरना नहीं है, सड़क पर उतरकर जनता के हितों के लिए संघर्ष करना है।
लखनऊ विश्वविद्यालय के राजनीति विभाग के प्रोफेसर रहे डॉ. रमेश दीक्षित ने कहा कि पं. नेहरू का व्यक्तित्व एवं कृतित्व इतना महान था कि भारत के दुश्मन देश की मीडिया भी बखान करती थी। पं. नेहरू की सोच सर्वधर्म समभाव की रही और यही कारण है कि हमारे देश के संविधान में बाबा साहब अम्बेडकर और पं. नेहरू की साम्यवादी सोच स्पष्ट दिखाई देती है।
मीडिया विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री डॉ. सी.पी. राय ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कहा कि पं. नेहरू ने आजादी के बाद एक नये समृद्ध और समुन्नत भारत का निर्माण किया। पंचशील सिद्धान्त के प्रतिपादक के रूप में सम्पूर्ण विश्व को एकजुटता का जहां संदेश दिया वहीं गुटनिरपेक्ष आन्दोलन के द्वारा भारत को सम्पूर्ण विश्व में नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित किया।
बद्री विशाल तिवारी ने कहा कि आज देश को पुनः नेहरू जी के विचारों, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संविधान की रक्षा के संकल्प को मजबूत करने की आवश्यकता है।
सिद्धार्थ आनन्द ने कहा कि आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखने वाला दूरदर्शी नेता बताते हुए कहा कि नेहरू जी ने देश को लोकतंत्र, वैज्ञानिक सोच, शिक्षा, औद्योगिक विकास एवं सामाजिक समरसता की ऐसी दिशा दी, जिस पर आज भी भारत मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होने कहा कि आज देश में वैचारिक लड़ाई है यह बात नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी ने कहा था। आज हमारे विचारों मंे व्यापकता की रोशनी की आवश्यकता है और जीवन जीने की विशालता, वैचारिकता को जीवन में उतारने की आकांक्षा की रोशनी हमें पं0 नेहरू जी से लेने की आवश्यकता है।
संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के राजनीति विभाग के प्रोफेसर मो0 मोहिबुल हक ने कहा कि आज देश में जब धर्मनिरपेक्षता और सर्वधर्म समभाव की भावना की बहुत आवश्यकता है ऐसे में पं0 नेहरू के विचार बहुत अधिक प्रासंगिक हो गये हैं।
संगोठी को विचार विभाग की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ0 नीता मिश्रा, श्री प्रकाश मिश्रा ने भी सम्बोधित करते हुए पं0 नेहरू के बताये रास्ते पर चलने और जनता के बीच उनके विचारों को ले जाने का आवाहन किया
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ल, पूर्व एमएलसी विवेक बंसल, पूर्व सांसद 0पी0 गौतम, पूर्व विधायक धीरेन्द्र सिंह धीरू, रिसर्च एवं डाटा एनालिसिस विभाग के चेयरमैन प्रो0 विनोद चन्द्रा, मनीष हिंदवी, चन्द्रपाल सिंह यादव, स अनुसुइया शर्मा, डा. अमित राय, अनीस अंसारी पूर्व आईएएस, पूर्व विधायक रामप्रताप सिंह, ममता वर्मा, कृपाशंकर मिश्र एड0, पुष्पेन्द्र सिंह, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, जी0के0 दुबे, रूद्र दमन सिंह बबलू, अमित श्रीवास्तव त्यागी, संजय शर्मा, संजय सिंह, प्रदीप सिंह एडवोकेट, प्रियंका गुप्ता, अनामिका यादव, सिद्धिश्री, आस्था तिवारी, बृज मौर्या, उबैदुल्ला नासिर, कै0 बंशीधर मिश्रा, सुरेन्द्र कुशवाहा, शंकर लाल गौतम, सुश्री विद्या गौतम, नरेन्द्र दत्त त्रिपाठी, प्रहलाद पटेल, शिव भगवान, बृजेन्द्र कुमार सिंह,नरेन्द्र गौतम, विकास श्रीवास्तव, नरेश चन्द्र त्रिपाठी एड0, विभा त्रिपाठी, शशांक त्रिपाठी अंशू, बिशम सिंह, सर्वेश श्रीवास्तव, के0डी0 शुक्ला, प्रमोद मिश्रा, जयंत गौतम, राजेन्द्र पाण्डेय, योगेश्वर सिंह, आलेख पाण्डेय, अनिल शुक्ला, राकेश पाण्डेय, दयानन्द दुसाध, एस.एफ.ए. चर्चिल सहित विचार विभाग के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं सैंकड़ों की संख्या में कंाग्रेसजन उपस्थित रहे।


