उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

यूपी के गाँव की लड़कियों ने जीती स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप, नेशनल्स के लिए भी हुईं क्वालिफाई

लखनऊ : विद्याग्यान स्कूल, सीतापुर की छात्राओं की फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप 2025-26 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ ही टीम ने आगामी राष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।

यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स डायरेक्टोरेट के सहयोग से लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश भर की मजबूत टीमों ने हिस्सा लिया।
इस जीत की सबसे खास बात खिलाड़ियों का संघर्ष भरा सफर है। टीम की छात्राएं बलिया, वाराणसी, गाजीपुर और कौशांबी जैसे जिलों के ग्रामीण इलाकों से आती हैं। इनमें से अधिकांश किसान परिवारों से हैं, जिनकी सालाना आय रुपए 3 लाख से भी कम है। सीमित संसाधनों के बावजूद इन बेटियों ने मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।
पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम ने बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और जज्बे का प्रदर्शन किया। हर मैच में निरंतर अच्छा खेल दिखाते हुए टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया।
अब यह टीम राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी, जहां उनसे एक बार फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। विद्याग्यान लीडरशिप एकेडमी लगातार वंचित वर्ग के मेधावी छात्रों को आगे बढ़ने का मंच प्रदान कर रहा है, ताकि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button