राष्ट्रीय सनातन संघ ने स्नेहिल श्रीवास्तव को किया सम्मानित

लखनऊ । प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा पी. सी.एस. उत्तीर्ण कर नायब तहसीलदार पद पर चयनित स्नेहिल श्रीवास्तव को उनके घर जाकर राष्ट्रीय सनातन संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ, बुके एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रीय सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे ने स्नेहिल श्रीवास्तव को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लंबे समय से जो सपना होता है, स्नेहिल बिटिया ने इसे सच कर दिखाया है । राष्ट्रीय सचिव राजन श्रीवास्तव ने बधाई दी और कहा कि यह एक शानदार उपलब्धि है जिसका उपयोग अपने कैरियर को और आगे बढ़ाने के लिये उपयोगी होगा। संतोष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि स्नेहिल ने पीसीएस उत्तीर्ण कर समाज का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर संघ के कोषाध्यक्ष आलोक मिश्र ने भी ·ेहिल को बधायी दी।
राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रदेश सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव ने नायब तहसीलदार के लिए चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि यह सिर्फ एक नई नौकरी नहीं, बल्कि मेहनत, लगन और प्रतिभा की सच्ची जीत है। विजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि स्नेहिल ने जो लगन एवं परिश्रम किया है, वह सबके लिए प्रेरणादायक है। प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने इस सफलता के लिए पूरा श्रेय स्नेहिल श्रीवास्तव को दिया। महेश श्रीवास्तव ने कहा कि पूरा विश्वास है कि होनहार बिटिया अपनी नई भूमिका में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी । दिनेश श्रीवास्तव ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि स्नेहिल सफलता की नई ऊंचाइयों छुएगी। मनोज श्रीवास्तव बबलू ने बिटिया को उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी बधाई दी। इस अवसर पर स्नेहिल श्रीवास्तव एवं उनके पिता दीपक श्रीवास्तव , मां नीलू श्रीवास्तव , साधना श्रीवास्तव सहित परिवार के सदस्यों ने संगठन के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।



