उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों के उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए

दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों के उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए

यह चुनाव कोई सरकार बनाने या गिराने का चुनाव नही है पर निस्संदेह दिल्ली के अलग अलग कोनों के इन 12 वार्डों के लोग भाजपा सरकार के दिल्ली बदलो दिल्ली संवारों संकल्प को मजबूत करने के लिए भाजपा को वोट देकर जितायेंगे — *वीरेन्द्र सचदेवा*

जनसेवा के प्रति भाजपा प्रत्याशियों का समर्पण, मेहनत और कार्यशीलता ने उन्हें जनता के बीच विशेष स्थान दिलाया है— सीएम रेखा गुप्ता

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा द्वारा दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों के उपचुनाव के लिए कल सायं घोषित प्रत्याशियों ने आज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पूर्ण उत्साह के साथ अपने नामांकन दाखिल किए।

सचदेवा ने कहा है कि यह चुनाव कोई सरकार बनाने या गिराने का चुनाव नही है पर निस्संदेह दिल्ली के अलग अलग कोनों के इन 12 वार्डों के लोग भाजपा सरकार के दिल्ली बदलो दिल्ली संवारों संकल्प को मजबूत करने के लिए भाजपा को वोट देकर जितायेंगे।

चांदनी चौक वार्ड से प्रत्याशी पूर्व पार्षद सुमन कुमार गुप्ता ने एवं चाँदनी महल वार्ड से प्रत्याशी सुनील शर्मा ने दिल्ली सरकार में मंत्री  रविन्द्र इंद्राज सिंह, सांसद  प्रवीन खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष  अरविंद गर्ग, जिला प्रभारी  राजेश भाटिया आदि की उपस्थिती में अपने नामांकन दाखिल किये।

दिल्ली की मुख्यमंत्री  रेखा गुप्ता एवं सांसद  प्रवीन खंडेलवाल की उपस्थिति में आज शालीमार बाग-बी वार्ड 56 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमति अनिता जैन और अशोक विहार, वार्ड 65 से प्रत्याशी श्रीमती वीना असीजा ने अपना नामांकन किया।

श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि जनसेवा के प्रति भाजपा प्रत्याशियों का समर्पण, मेहनत और कार्यशीलता ने उन्हें जनता के बीच विशेष स्थान दिलाया है। उन्हें अपने वार्ड की जनता का भरपूर आशीर्वाद और अपार स्नेह मिलेगा।भारतीय जनता पार्टी ने ऐसी समर्पित और कर्मनिष्ठ कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाया है, जो क्षेत्र के विकास, सेवा और सुशासन के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे।

हम सब मिलकर दिल्ली को विकास और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाएंगे। नामांकन रोड शो में इतनी बड़ी संख्या में आशीर्वाद देने आए सभी दिल्ली वासियों का हृदय से आभार और यह विश्वास का नतीजा है।

विनोद नगर वार्ड से प्रत्याशी पूर्व पार्षद  सरला चौधरी ने केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, विधायक  रवि नेगी, जिलाध्यक्ष  विजेन्द्र धामा एवं पूर्व विधायक  नसीब सिंह आदि की उपस्थिति में नामांकन दायर किया।

ग्रेटर कैलाश वार्ड से प्रत्याशी अंजुम मंडल ने सांसद बाँसुरी स्वराज एवं विधायक  शिखा रॉय, नई दिल्ली जिलाध्यक्ष रविन्द्र चौधरी और मंडल अध्यक्ष नरेश चौधरी की उपस्थिती में जामनगर हाउस में नामांकन दाखिल किया।

द्वारका बी वार्ड से प्रत्याशी  मनीषा सहरावत ने सांसद कमलजीत सहरावत, मंत्री डा. पंकज सिंह, विधायक श्री संदीप सहरावत की उपस्थिति में नामांकन भर कर विजय पताका फहराई।

ढिचकाऊं कलां से पार्षद प्रत्याशी रेखा रानी ने सांसद  कमलजीत सहरावत, दिल्ली सरकार के मंत्री डा. पंकज सिंह, विधायक अभय वर्मा आदि की उपस्थिति में नामांकन भरा।

नारायणा वार्ड से प्रत्याशी डा. चंद्रकांता शिवानी ने नामांकन से पहले वार्ड में विजय संकल्प यात्रा निकाली जिसमें सांसद बाँसुरी स्वराज, दिल्ली सरकार के मंत्री  आशीष सूद और जिला अध्यक्ष  वीरेंद्र बब्बर आदि सम्मलित हुए।

दक्षिणपुरी से प्रत्याशी रोहिणी राज एवं संगम विहार एक्सटेंशन से प्रत्याशी  शुभ्राजीत गौतम ने एस.डी.एम. साकेत के कार्यालय में सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, एन.डी.एम.सी. सदस्य  दिनेश प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष श्रीमती माया बिष्ट और पूर्व महापौर  जय प्रकाश की उपस्थिती में सम्बंधित आर.ओ. कार्यालय में नामांकन दायर किए।

मुंडका वार्ड से प्रत्याशी जयपाल सिंह दराल ने सांसद  योगेन्द्र चांदोलिया, दिल्ली सरकार के मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, विधायक मनोज शौकीन एवं गजेन्द्र दराल की उपस्थिति में हवन किया और तत्पश्चात नामांकन दाखिल किया।

दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि भाजपा के सभी प्रत्याशी कल से प्रचार में जुट जायेंगे और नामांकन वेरिफिकेशन के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता भी प्रचार में उतरेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button