केजरीवाल सरकार ने 10 वर्ष की सत्ता में डी.टी.सी. के बेड़े के लिए एक बस भी नही जोड़ी थी : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की भाजपा सरकार लगातार डी.टी.सी. के बेड़े में बसें जोड़कर और बसों के रूटों की उपयोग समीक्षा कर दिल्ली में निवर्तमान अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा छोड़े गये बस उपलब्धता संकट को हल करने में लगी है।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि मात्र 8 माह में नई भाजपा सरकार ने 600 से अधिक बसें डी.टी.सी. के बेड़े में जोड़ी हैं और 2800 नई बसों का आर्डर दिया है जो 2026 में आ जायेंगी जबकि अरविंद केजरीवाल सरकार ने 10 वर्ष की सत्ता में डी.टी.सी. के बेड़े के लिए एक बस भी नही जोड़ी थी।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि आज दिल्ली में जो बस कमी महसूस हो रही है उसके लिए अरविंद केजरीवाल सरकार जिसका सौरभ भारद्वाज प्रमुख चेहरा थे की बस ना खरीदने की अपराधिक लापरवाही दोषी है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि सौरभ भारद्वाज एक नाटकीय नेता हैं जिनको दिल्ली वालों की समस्याओं से कोई लेना देना नही है, असल में वह यमुना एवं वायु प्रदूषण से लेकर बस की कमी के नाम पर विडिओ बना कर इन्हे अपने निजी यूट्यूब एवं कुछ सोशल मीडिया चैनल पर डालकर बड़ी इंटर्नेट आमदानी अर्जित कर रहे हैं।



