उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
यमुना कानक्लेव” जैसे प्रयास निश्चित ही यमुना को स्वच्छ, निर्मल और जीवंत बनाने की दिशा में प्रेरक सिद्ध होंगे : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा कल यमुना किनारे वासुदेव घाट पर आयोजित यमुनोत्सव 2025 – “यमुना कांक्लेव” कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर कानक्लेव संयोजक एवं यमुना भिक्षुक रविशंकर तिवारी एवं अन्य पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने वहां कानक्लेव में भाग लेने आये स्कूलों के बच्चों से संवाद किया और यमुना संरक्षण पर उनके सुझाव लिया
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा यह आयोजन हमारी जीवनदायिनी यमुना के संरक्षण, संवर्धन और सांस्कृतिक पुनर्जीवन के प्रति जनजागृति का प्रतीक है, यमुना केवल एक नदी नहीं, बल्कि दिल्ली की आत्मा है। हमारी संस्कृति, सभ्यता और अस्तित्व का आधार है यमुना।
“यमुना कानक्लेव” जैसे प्रयास निश्चित ही यमुना को स्वच्छ, निर्मल और जीवंत बनाने की दिशा में प्रेरक सिद्ध होंगे.



