उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पार्टी के अन्तिम संस्कार का कार्य स्वयं उसके अध्यक्ष को नहीं करना चाहिए..!!

विनोद बंसल राष्ट्रीय प्रवक्ता विहिप ने कहा है कि बात चाहे भारत के विभाजन की हो या उसके बाद की विभीषिका की, पाकिस्तानी कबाइली हमलों की हो या कश्मीर की समस्या की, हैदराबाद के निजाम और रजाकारों की चापलूसी की हो या जिहादी तुष्टीकरण की, उत्तर-पूर्व और जनजातीय क्षेत्र की समस्याओं की हो या माओवाद व नक्सलवाद की, आतंकियों के पोषण और संरक्षण की हो या हिंदुओं को आतंकी सविता करने के षड्यंत्र, कांग्रेस इन मामलों में हिस्ट्री शीटर रही है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर प्रतिबंध की बात कर कांग्रेस कब तक अपने कुकर्मों को छुपाती रहेगी? कितनी बार न्यायालयों के तमाचे खाती रहेगी? राष्ट्रप्रेमी संगठनों और समाज पर प्रहार करती रहेगी? कभी बेटा तो कभी बाप कभी फर्जी गांधी कुनबा तो कभी उसके चाटुकार संघ को समाप्त करने के दिवास्वप्न देखते रहेंगे? कम से कम अध्यक्ष को तो पार्टी के अंतिम संस्कार का पाप अपने मत्थे नहीं मढ़ना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button