मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह के उर्जावान सम्बोधन से भाजपा चाँदनी चौक मंडल के चुनाव प्रचार को नई दिशा मिली

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा द्वारा कल दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों के उपचुनाव के लिए संगठनात्मक संयोजक के साथ ही हर वार्ड के लिए दिल्ली सरकार के एक मंत्री को प्रभारी बनाया है और अविलम्ब चुनाव इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करने का निर्देश दिया।
इसी योजना के अंतर्गत आज चाँदनी चौक वार्ड से होने वाले उपचुनाव के लिए चाँदनी चौक मंडल ने अपनी पहली बैठक का आयोजन किया। मंडल अध्यक्ष श्री रोहित शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी के सभी सैक्टर प्रमुख एवं मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मलित हुए।
बैठक को मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह, संयोजक पंकज जैन, जिला प्रभारी राजेश भाटिया एवं जिलाध्यक्ष अरविंद गर्ग ने प्रदेश प्रवक्ता श्री प्रवीण शंकर कपूर, जिला विस्तारक जितेंद्र खत्री एवं पूर्व निगम पार्षद सुमन कुमार गुप्ता, वरिष्ठ नेता हरीश असड़ी की उपस्थिती में मार्गदर्शन दिया।
रविन्द्र इंद्राज ने कहा कि चाँदनी चौक मंडल एवं वार्ड भाजपा ही नही जनसंघ का गौरव क्षेत्र, चुनावी गढ़ रहा है और यह वह मंडल है जहां स्थित लाल किले से देश के प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी हर साल देश एवं विश्व को प्रेरणा संदेश देते हैं।
रविन्द्र इंद्राज ने कहा कि हमें चाँदनी चौक वार्ड पुनः जीतना है और बड़े मार्जिन से जीतना है और उसके लिए निजी इच्छाओं को को त्याग कर संगठन को नई उर्जा के साथ मजबूत करना है।
उन्होने कहा हमे अगले तीन दिन में हमें सभी समितियों में बैठक कर अपने हर कार्यकर्ता एवं समर्थक के घर द्वार पर पार्टी का ध्वज लगा कर उपचुनाव में विजय का वातावरण तैयार करना है।



