उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

श्री श्याम मन्दिर में दो दिवसीय होगा श्री श्याम जन्मोत्सव

10 क्विंटल सीप और शंख से बना श्रीश्याम दरबार

लखनऊ :  श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव का दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 1, 2 नवंबर को बीरबल साहनी मार्ग मार्ग स्थित श्री श्याम मन्दिर में बड़ी हषोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

श्री श्याम परिवार के महामंत्री रूपेश अग्रवाल ने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी पर देवउठनी एकादशी के साथ खाटू श्याम का जन्मोत्सव मनाया जाता हैं इस अवसर पर लाखों की संख्या में श्री श्याम भक्त में दर्शन के लिए श्री श्याम मन्दिर पहुंचते हैं। श्याम जन्मोत्सव पर मंदिर में भीड़ को मद्देनजर रखते हुए श्याम जन्मोत्सव दो दिन मनाया जाएगा। पहले दिन 1 नवंबर को सुबह से भक्तों के लिए मन्दिर के कपाट खोल दिया जाएगा। इस बार श्याम दरबार की सजावट को विशेष रूप से भव्य और आकर्षक बनाया जा रहा है। कलकत्ता से आए कलाकारों द्वारा समुद्री शीप एवं शंख का उपयोग करके भव्य दरबार सजाया गया है। बीते 17 दिन से लगे हुए हैं। इसमें लगभग 10 क्विंटल सीप और शंख का उपयोग किया गया है। समुद्र से निकले नेचुरल सीप, शंख और मोतियों से सजाया जा रहा है। इस साल सजावट की समुद्री सीप, मोती और शंख दरबार रखी गई है।

मंदिर के कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि मंदिर को सजाने के लिए कोलकाता से एंथोनीयम फूल और अन्य खस फूल बेंगलुरु से मंगवाए जा रहे है। दरबार में थर्माकोल और बंस की खपच्चियों का प्रयोग किया गया हैं।

वस्त्र भी सीप, शंख और मोती बनेंगे

अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने बताया कि बाबा के वस्त्र भी सीप और शंख से तैयार हो रहे है। आशीष अग्रवाल ने बताया कि श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर 1 नवंबर को मिश्री-मावे से बना 101 किली का केक काटा जाएगा और भक्तों में बांटा किया जाएगा। पूरे दिन स्थानीय कलाकार श्याम का गुणगान करेंगे। 2 नवंबर को पूनम दीदी भजन पेश करेंगी। इसी दिन इस बार 200 परिवारों द्वारा बाबा को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। पिछले वर्ष लगभग ढाई लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे, जबकि इस बार यह संख्या इससे भी अधिक होने की सभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button