राधा अष्टमी पर राधा रानी के सुंदर झांकी के हुए दर्शन
मनौतियों के राजा गणेशोत्सव का पांचवा दिन

लखनऊ। श्री गणेश प्राकट्य कमेटी की ओर से झूलेलाल वाटिका में चल रहे 20 वें श्री गणेश महोत्सव के पांचवे दिन रविवार को अयोध्या वाराणसी के आचार्यों द्वारा मंत्रों के साथ मंगलमूर्ति की पूजा अर्चना की गई। बाद मे दूर्वाभिषेक का कार्यक्रम हुआ। इसमें भगवान गणेश के 108 नामों के साथ दुर्वा चढ़ाई गई। आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ गजानन के नाम लेते हुए दुर्वा चढाई। शाम को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में कोलकाता के भजन गायक संजय शर्मा ने श्री गणेश के चरणों में भजनों की श्रंखला पेश की। राधा अष्टमी के अवसर पर बप्पा के दरबार में राधा और कृष्ण के रास की झांकी प्रस्तुत की गई। झांकी के दौरान संजय शर्मा ने एक भजन ” राधे तेरे चरणों की गर धूल जो मिल जाए …,” सुनाया तो लोग झूमने लगे। अगले क्रम में खलीलाबाद के प्रसिद्ध भजन गायक रोमी सरदार ने बाबा से नाता है क्यों घबराता है…, ” सुनाया। उसके बाद तेरे हर हालात को बदलेगा… ” सुनाया तो पंडाल बप्पा के जयकारों गूंज उठा।
उस दौरान कमेटी के भारत भूषण गुप्ता, घनश्यामदास अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, शरद अग्रवाल, योगेश बंसल, अखिलेश बंसल,
पार्षद रंजीत सिंह, महिलाओं में संध्या बंसल, अंजू गुप्ता, उषा अग्रवाल, कविता अग्रवाल, रुक्मणी अग्रवाल, अंशु बंसल, वीमी बंसल, नेहा बंसल, नीरजा सिंह, अनुराधा गोयल आदि लोग झूमने लगे।



