उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सेलिब्रिटी अवॉर्ड Top 50 इंडियन आइकॉन 2025 का मुंबई में होगा भव्य आयोजन

लखनऊ : देश के प्रतिष्ठित सेलिब्रिटी अवॉर्ड टॉप Top 50 इंडियन आइकॉन अवॉर्ड’ 2025 का पाँचवां संस्करण इस वर्ष और भी अधिक भव्यता एवं गरिमा के साथ आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन 16 सितंबर 2025 को मुंबई स्थित इस्कॉन ऑडिटोरियम, जुहू में सम्पन्न होगा।इसी उपलक्ष्य में आज लखनऊ के होटल आरिफ कैसल में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ओमप्रकाश सिंह (विधायक एवं पूर्व मंत्री), (उत्तर प्रदेश सरकार) एवं प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक दुष्यंत प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

इस पूरे भव्य समारोह का आयोजन फिल्म निर्देशक  दुष्यंत प्रताप सिंह के मार्गदर्शन और निर्देशन में किया जा रहा है। उन्होंने कहा Top 50 IIA भारत सहित विदेशों में रह रहे भारतीयों की प्रतिभाओं को सम्मानित करता है। विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत लोग जैसे कला, साहित्य, समाजसेवा, व्यापार आदि में अद्वितीय कार्य करते हैं, लेकिन मंच के अभाव में वे पहचान नहीं पा पाते। यह अवॉर्ड शो ऐसे व्यक्तित्वों को उचित मंच प्रदान करता है एवं ओमप्रकाश सिंह ने कहा “देश की उभरती हुई प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मानित करना एक सराहनीय पहल है। टॉप 50 इंडियन आइकॉन अवॉर्ड’ जैसे आयोजन युवाओं को नई प्रेरणा प्रदान करते हैं। मुंबई में आयोजित होने वाला यह आयोजन उत्तर प्रदेश की प्रतिभाओं के लिए गौरव का विषय होगा। मैं आयोजकों को शुभकामनाएं देता हूं और इस प्रयास में पूर्ण समर्थन करता हूँ l
इस दौरान  मुकेश मर्चेंट के (प्रदेश अध्यक्ष – अखिल भारतीय स्वतंत्र सेनानी परिवार कल्याण महापरिषद) ने कहा “कलाकारों और उद्यमियों को एक साथ मंच पर देखना अत्यंत हर्ष का विषय है। यह पुरस्कार समारोह विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को नई पहचान देता है और देश की सकारात्मक छवि को सशक्त करता है।”
गौरव प्रकाश (सीईओ) – यूनिवर्सल बुकसेलर्स) ने अपने वक्तव्य में कहा “प्रतिभाओं की पहचान और उनका सार्वजनिक सम्मान समाज को सकारात्मक दिशा देता है। यह समारोह हमारी सांस्कृतिक शक्ति को वैश्विक पटल पर स्थापित करेगा। लखनऊ की प्रतिभाओं को इस मंच पर देखना गर्व की बात है l
इस भव्य आयोजन में भारत के साथ-साथ दुबई, श्रीलंका, थाईलैंड और सिंगापुर जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों से भी कई प्रतिष्ठित हस्तियां हिस्सा लेंगी। समारोह में बॉलीवुड, राजनीति, शिक्षा, समाजसेवा, चिकित्सा, कला, खेल, फैशन, व्यापार, मीडिया और स्टार्टअप जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 50 भारतीय प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button