उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने गीता कॉलोनी के 21 वर्षीय युवक यश की हत्या पर शोक व्यक्त किया

मृतक के परिजनों के घर जाकर शोक संतप्त माता-पिता से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने गीता कॉलोनी के 21 वर्षीय युवक यश की हत्या पर शोक व्यक्त किया है और दिल्ली पुलिस से आग्रह किया है कि इस मामले को रोड़ रेज मामले तक सीमित ना समझें, इस मामले की तेजी से सघन जांच की जाए ताकि हत्या के वास्तविक कारण का पता चल सके क्योंकि मृतक के परिजनों ने कुछ संदेह प्रकट किया है।

केंद्रीय राज्य मंत्री एवं पूर्वी दिल्ली के सांसद हर्ष मल्होत्रा ने कल दोपहर स्थानीय विधायक डॉ. अनिल गोयल के साथ रानी गार्डन स्थित मृतक के परिजनों के घर जाकर शोक संतप्त माता-पिता से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।

हर्ष मल्होत्रा ने परिजनों को आश्वस्त किया कि दिल्ली पुलिस इस मामले की पूरी गहनता से जांच करेगी और एक मजबूत एवं पुख्ता केस तैयार किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आवश्यकता पड़ने पर दिल्ली सरकार की ओर से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए सर्वोत्तम विधिक सहायता प्रदान की जाएगी।

मल्होत्रा ने कहा कि पूर्वी दिल्ली भाजपा पीडित परिवार के साथ खड़ी है और किसी भी प्रकार की सहायता के लिए परिवार स्थानीय विधायक डॉ. अनिल गोयल या शाहदरा जिला अध्यक्ष श्री दीपक गाबा से संपर्क कर सकता है।

शाम को युवक यश के अंतिम संस्कार में शाहदरा जिला भाजपा अध्यक्ष श्री दीपक गाबा एवं अन्य स्थानीय पदाधिकारी सम्मिलित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button