जनता दल यूनाइटेड में शामिल हुए अपना दल (एस) के बौद्धिक मंच के प्रदेश महासचिव रवि शंकर तिवारी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की गठबंधन राजनीति में खुद को प्रभावशाली बताने वाली अपना दल (एस) पार्टी को उस समय करारा झटका लगा जब उसके बौद्धिक मंच के प्रदेश महासचिव रवि शंकर तिवारी ने पार्टी से इस्तीफा देकर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) का दामन थाम लिया। राजधानी लखनऊ स्थित जेडीयू के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक सादे मगर राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण समारोह में तिवारी ने जेडीयू की विधिवत सदस्यता ग्रहण की। जदयू की सदस्यता ग्रहण करते हुए उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री विकास पुरुष नीतीश कुमार जी, राष्ट्रीय संजय कुमार झाँ ,उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रवण कुमार एवं प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल के नेतृत्व में पूरी आस्था व्यक्त की |
इस अवसर पर जेडीयू की प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल, जेडीयू के वरिष्ठ नेता डॉ. जितेंद्र सिंह सचान, जेडीयू लखनऊ कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश वर्मा, वरिष्ठ नेता हरिनयन सिंह, अमित राठौर, कपिल यादव, विजय सिंह लोधी और प्रदेश जेडीयू प्रवक्ता के.के. त्रिपाठी , कोषाध्यक्ष अमर सिंह कटियार ,प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
रवि शंकर तिवारी का पार्टी छोड़ना कोई अकेली घटना नहीं है। पिछले दो वर्षों में जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तरीय कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी से या तो निष्क्रिय हो गए हैं या किनारे कर दिए गए हैं।
“अपना दल (एस) में संगठन में अब विचार नहीं, वफादारी का मूल्यांकन होता है,” तिवारी ने कहा। आगे उन्होंने कहा,
> “वो पदाधिकारी जो ज़मीन पर संगठन खड़ा करते हैं कहीं ना कहीं उनकी उपेक्षा हो रही हैं। पार्टी अब डॉ. सोनेलाल पटेल के विचारों से कोसों दूर जा चुकी है।”
साथ में उन्होंने कहा,
पिछले विधानसभा और लोकसभा उपचुनावों में अपना दल (एस) के कमजोर प्रदर्शन ने यह साफ किया है कि पार्टी का जनाधार धीरे-धीरे सिकुड़ता जा रहा है। निचले स्तर पर संगठनात्मक ऊर्जा खत्म हो रही है| ऐसे में विचारशील और जुझारू कार्यकर्ता निराश होकर विकल्प की तलाश में हैं।
“नीतीश कुमार की राजनीति में दिखता है संतुलन और समरसता”
रवि शंकर तिवारी ने जेडीयू की सदस्यता लेते हुए कहा कि वे बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की विकास और सामाजिक न्याय आधारित राजनीति से प्रभावित हैं।
“बिना शोर किए, नीतीश कुमार ने सर्वसमाज के लिए काम किया है। बिहार में गरीब सवर्णों के लिए सवर्ण आयोग बनाना हो या शराबबंदी जैसे साहसिक निर्णय—यह नेतृत्व दूरदर्शी है।”
जेडीयू ने जताया भरोसा, कहा— उत्तर प्रदेश में बनेगा नया जनाधार
प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल ने रवि शंकर तिवारी का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि जेडीयू अब उत्तर प्रदेश में तेजी से जनाधार बढ़ा रहा है।
“रवि शंकर तिवारी जैसे वैचारिक रूप से स्पष्ट और संघर्षशील कार्यकर्ताओं का जुड़ना इस बात का संकेत है कि प्रदेश में अब एक नया विकल्प तैयार हो रहा है। हम सामाजिक न्याय और समरसता की राजनीति को मजबूती देंगे।”


