यू.पी. पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान के अध्यक्ष बने सेवानिवृत पुलिस महानिरीक्षक आर. के. चतुर्वेदी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान लखनऊ इकाई की बैठक एवं नई कार्यकारिणी का चुनाव पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, लखनऊ की देख-रेख में रिजर्व पुलिस लाईन, लखनऊ के संगोष्ठी सदन में सम्पन्न हुआ। उक्त गोष्ठी में जनपद लखनऊ के पुलिस पेंशनर्स सेवानिवृत्त अधिकारी / कर्मचारीगण ने प्रतिभाग किया। गोष्ठी में कई पेंशनर्स ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया व कई महत्वपूर्ण सुझाव सामने आये, जिन पर अग्रिम कार्यवाही कराये जाने हेतु अध्यक्ष महोदय द्वारा आश्वस्त किया गया। उक्त बैठक में राजेश कुमार यादव, अपर पुलिस उपायुक्त, लखनऊ द्वारा पीठासीन अधिकारी के रूप में चुनावी कार्यवाही सम्पन्न करायी गयी। बैठक में उपस्थित पुलिस पेंशनर्स द्वारा निर्विरोध रूप से आर०के० चतुर्वेदी, रिटायर्ड पुलिस महानिरीक्षक को अध्यक्ष, अजय कुमार मिश्रा, रिटा० अपर पुलिस अधीक्षक व मिथिलेश सिंह, रिटा० पुलिस उपाधीक्षक को उपाध्यक्ष, आर०एल० निरंजन, रिटा० पुलिस उपाधीक्षक को महासचिव व हीरा लाल गिरि, रिटा० उप निरी० को कोषाध्यक्ष चुना गया। सचिव के 02 पद होने व इस पद पर 03 लोगों के नाम सामने आने पर विधिवत् हाथ उठाकर वोटिंग करायी गयी, जिसके परिणामस्वरूप अनिल कुमार सिंह, रिटा० निरीक्षक व हरि भजन सिंह, रिटा० उप निरीक्षक सचिव निर्वाचित हुए। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मुनेन्द्र सिंह, दिनेश कुमार त्रिवेदी, भुवनेश तिवारी, एन०सी० अवस्थी, अतुल अग्निहोत्री, श्याम कुमार सिंह व भावना पुनेठा को नामित किया गया।
उक्त बैठक में आर.के. चतुर्वेदी, रिटा. पुलिस महानिरीक्षक / अध्यक्ष, श्याम पाल सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष, महेन्द्र पाल सिंह, पूर्व महासचिव व अम्बरीश कुमार मिश्रा, पूर्व कोषाध्यक्ष, कम्प्यूटर ऑपरेटर प्रिंयका राय सहित जनपद लखनऊ से कुल 181 पुलिस पेंशनर्स ने प्रतिभाग किया तथा बैठक के उपरान्त लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जल-पान की व्यवस्था की गयी। पुलिस पेंशनर्स की यह बैठक बहुत ही सद्भावपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।



